फिटमेंट फैक्टर 2.0, 2.25 या 2.57? किसमें कितनी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर पर है
  • कर्मचारी संगठन 3.833 से ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं
  • अगर 2.0, 2.25 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो Level 5 से Level 8 तक कर्मचारियों की अनुमानित बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है, आइए इसका कैलकुलेशन समझते हैं
8th pay commission
8वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर पर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नजर।

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की हो रही है। कर्मचारी संगठन जहां 3.8 से ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ एक्सपर्ट का अनुमान है कि सरकार और आयोग के सामने 2.0 से 2.50 के आसपास का फिटमेंट फैक्टर अधिक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है। हालांकि, अभी 8वें वेतन आयोग ने किसी फिटमेंट फैक्टर को अंतिम रूप नहीं दिया है। इसलिए नीचे दिए गए आंकड़े केवल अनुमान हैं, जिन्हें सैलरी समझने के लिए एक कैलकुलेशन के तौर पर देखा जाना चाहिए।

8वें वेतन आयोग की ओर से अगस्त 2026 से देशभर में कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे हितधारकों के साथ बैठकें और चर्चा की जा रही हैं। राजस्थान के जयपुर में 31 अगस्त और सितंबर 2026 की शुरुआत में बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद चेन्नई और पुडुचेरी में भी हितधारकों के साथ बातचीत होनी है। आयोग को अपनी रिपोर्ट नवंबर 2025 में गठन के 18 महीने के भीतर यानी मई 2027 के आसपास सौंपनी है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि आयोग आखिर किस फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करता है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणक है, जिसका इस्तेमाल पुराने बेसिक पे को नए वेतन ढांचे में बदलने के लिए किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। 8वें वेतन आयोग के लिए कर्मचारी संगठन इससे काफी ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। नेशनल काउंसिल-जेसीएम (स्टाफ साइड) ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। AIDEF और भारत पेंशनर्स समाज ने भी इसी स्तर की मांग रखी है, जबकि भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने 4.0 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। हालांकि, ये मांगें हैं, अंतिम सरकारी फैसला नहीं।

Pay LevelBasic pay
Level 5₹ 29,200
Level 6₹ 35,400
Level 7₹ 44,900
Level 8₹ 47,600

5 कर्मचारी की सैलरी कितनी हो सकती है?

फिटमेंट फैक्टर का असर समझने के लिए लेवल 5 के कर्मचारी का उदाहरण लेते हैं। 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 5 की शुरुआती बेसिक सैलरी 29,200 रुपये है। अगर 8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर माना जाए तो अनुमानित बेसिक पे 58,400 रुपये हो सकती है। वहीं 2.1 के हिसाब से यह करीब ₹61,320, 2.25 पर ₹65,700 और 2.57 पर करीब ₹75,044 हो सकती है। यानी फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, संशोधित बेसिक पे उतनी ही अधिक होगी।

लेवल 6 से लेवल 8 पर कितना असर?

लेवल 6 की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹35,400 है। 2.0 फिटमेंट पर यह ₹70,800, 2.25 पर ₹79,650 और 2.57 पर करीब ₹90,978 हो सकती है। लेवल 7 में शुरुआती बेसिक ₹44,900 है। इसके आधार पर 2.0 पर ₹89,800, 2.25 पर ₹1,01,025 और 2.57 पर करीब ₹1,15,393 की बेसिक पे बन सकती है। इसी तरह लेवल 8 की शुरुआती बेसिक ₹47,600 है। 2.0 फिटमेंट पर यह ₹95,200, 2.25 पर ₹1,07,100 और 2.57 पर करीब ₹1,22,332 हो सकती है।

यहां ध्यान रखना जरूरी है कि बेसिक सैलरी और हाथ में आने वाली सैलरी एक जैसी नहीं होती। वास्तविक वेतन में DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्ते जुड़ते हैं, जबकि NPS, टैक्स और दूसरी कटौतियां भी होती हैं। नए वेतन ढांचे में इन भत्तों और मौजूदा DA के समायोजन का तरीका आयोग की सिफारिश और सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा।

लेवल-5 के कर्मचारियों का अनुमानित संशोधित मूल वेतन

फिटमेंट फैक्टररिवाइज्ड बेसिक पे
Current basic₹ 29,200
2.00×₹ 58,400
2.10×₹ 61,320
2.25×₹ 65,700
2.57×₹ 75,044

लेवल 6 के कर्मचारियों का अनुमानित संशोधित मूल वेतन

Fitment factorRevised basic pay
Current basic₹ 35,400
2.00×₹ 70,800
2.10×₹ 74,340
2.25×₹ 79,650
2.57×₹ 90,978


लेवल 7 के कर्मचारियों का अनुमानित संशोधित बेसिक पे

Fitment factorRevised basic pay
Current basic₹ 44,900
2.00×₹ 89,800
2.10×₹ 94,290
2.25×₹ 1,01,025
2.57×₹ 1,15,393


लेवल 8 के कर्मचारियों का अनुमानित संशोधित बेसिक पे

Pay LevelBasic pay
Level 5₹ 29,200
Level 6₹ 35,400
Level 7₹ 44,900
Level 8₹ 47,600

फिलहाल, 3.833 या 4.0 जैसे फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों की मांग हैं, जबकि 2.0 से 2.25 के आसपास का फैक्टर कुछ विशेषज्ञों के अनुमान में ज्यादा संभावित बताया जा रहा है। इसलिए 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट आने से पहले किसी भी अनुमानित सैलरी को पक्की सैलरी समझना सही नहीं होगा। आयोग की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही केंद्रीय कर्मचारियों की नई बेसिक पे और कुल वेतन की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़फिटमेंट फैक्टर 2.0, 2.25 या 2.57? किसमें कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी