8th Pay Commission: पुरानी पेंशन बहाली और ₹68,000 न्यूनतम वेतन; फोरम ने सामने रखीं ये 5 बड़ी मांगें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: चेन्नई में हुई बैठकों के दौरान चेन्नई GPO पेंशनर्स फोरम ने पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए
  • फोरम ने Old Pension Scheme (OPS) बहाल करने, पेंशन और फैमिली पेंशन बढ़ाने, ₹68,000 न्यूनतम वेतन समेत 5 बड़ी मांगें रखी हैं

8th pay commission
चेन्नई में हुई बैठकों के दौरान चेन्नई GPO पेंशनर्स फोरम ने उठाए पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दे।

8th Pay Commission latest updates: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) काफी अहम माना जा रहा है। चेन्नई में हुई आयोग की बैठकों के दौरान चेन्नई GPO पेंशनर्स फोरम (Chennai GPO Pensioners Forum) ने पेंशनर्स और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे। फोरम ने खास तौर पर रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने और पेंशन से जुड़ी मौजूदा समस्याओं को दूर करने की मांग की है। चेन्नई में 7 और 8 सितंबर को हुई बैठकों में कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से जुड़े प्रतिनिधियों को अपनी डिमांड और सुझाव रखने का अवसर मिला।

1- मुख्य डिमांड OPS की बहाली

पेंशनर्स फोरम की सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली रही। यह डिमांड लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के अलग-अलग संगठनों की ओर से उठाई जाती रही है। फोरम का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को बेहतर और भरोसेमंद वित्तीय सुरक्षा मिलनी चाहिए।

2- पेंशन और फैमिली पेंशन में बढ़ोतरी

दूसरी बड़ी मांग पेंशन और फैमिली पेंशन में बढ़ोतरी की है। फोरम ने कहा कि बढ़ती महंगाई और डेली के खर्च को देखते हुए पेंशनर्स व उनके परिवारों को अधिक आर्थिक सहायता की जरूरत है। खासतौर पर परिवार पेंशन में सुधार से आश्रित परिवारों को राहत मिल सकती है।

3- कम्यूटेड पेंशन की रिकवरी से राहत

तीसरी डिमांड कम्यूटेड पेंशन की रिकवरी से राहत को लेकर है। पेंशन का एक हिस्सा कम्यूट कराने वाले पेंशनर्स की मासिक पेंशन पर इसका असर पड़ता है। फोरम ने इस संबंध में नियमों और रिकवरी की शर्तों में राहत तथा स्पष्टता की मांग रखी है।

4- MACP में बदलाव

चौथी अहम मांग MACP (Modified Assured Career Progression) में बदलाव की है। प्रतिनिधियों ने बेहतर करियर प्रोग्रेशन और वेतन संरचना की मांग की, ताकि कर्मचारियों को लंबे समय तक सेवा देने के दौरान वित्तीय लाभ मिल सकें।

5- भत्तों, छुट्टियों में सुधार की मांग

इसके अलावा फोरम ने भत्तों, छुट्टियों और सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं में सुधार की मांग भी रखी। अन्य मांगों में ₹68,000 का न्यूनतम वेतन, स्थायी वेतन संशोधन व्यवस्था और मौजूदा पे मैट्रिक्स के साथ ‘रनिंग स्केल’ लागू करने का सुझाव शामिल है। महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

चंडीगढ़ में अगली बैठकें

8वां वेतन आयोग न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित किया गया है। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। फिलहाल आयोग की अगली बैठकें 16, 17 और 18 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रस्तावित हैं। हालांकि पेंशन, वेतन और भत्तों में अंतिम बदलाव आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर करेंगे।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8वां वेतन आयोग: पुरानी पेंशन, ₹68000 न्यूनतम वेतन; फोरम ने रखीं ये 5 बड़ी मांगें