Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th Pay Commission pension latest relief for central government pensioners Govt clears doubts
8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

संक्षेप:

8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनरों की बड़ी चिंता पर आखिर सरकार ने साफ जवाब दे दिया है। राज्‍यसभा में मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में पेंशन रिवीजन भी शामिल है।

Tue, 2 Dec 2025 09:46 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर कर्मचारियों और पेंशनरों की बड़ी चिंता पर आखिर सरकार ने साफ जवाब दे दिया है। राज्‍यसभा में मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में पेंशन रिवीजन भी शामिल है। यानी आयोग अपने सुझाव सिर्फ वेतन और भत्तों पर ही नहीं, बल्कि पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी देगा। कई संगठनों ने PM और वित्त मंत्री को पत्र लिखकर पेंशन रिवीजन शामिल करने की मांग की थी, जिसके बाद यह स्पष्टीकरण खास मायने रखता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या था सवाल

सांसद जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन ने पूछा था कि क्या पेंशन रिवीजन 8वें वेतन आयोग में शामिल नहीं है। इसके जवाब में सरकार ने साफ कहा—“8वां वेतन आयोग, भत्तों और पेंशन समेत सभी मुद्दों पर अपनी सिफारिशें देगा।” हालांकि, DA को बेसिक में मर्ज करने को लेकर सरकार का रुख पहले जैसा ही सख्त है। चौधरी ने कहा कि मौजूदा डीए को बेसिक पे में मिलाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। DA जनवरी 2024 में 50% पर पहुंच गया था, लेकिन फिर भी DA मर्ज की मांग पर सरकार ने बार-बार ‘ना’ कहा है।

8वां वेतन आयोग पर काम शुरू

इसके साथ ही 8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सरकार ने दिया। पूछा गया कि क्या 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी हो चुकी है? मंत्री ने बताया कि हां, 3 नवंबर 2025 को सरकार ने औपचारिक रूप से आयोग के गठन और उसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस को नोटिफाई कर दिया है। यानी 8वां वेतन आयोग अब आधिकारिक तौर पर काम शुरू कर चुका है और इसके चेयरमैन व मेंबर्स की नियुक्ति भी हो चुकी है।

टर्म्स ऑफ रेफरेंस क्या है

टर्म्स ऑफ रेफरेंस दरअसल किसी भी वेतन आयोग की ‘रूल बुक’ की तरह होते हैं, जिनके आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करता है। TOR में वे परिभाषाएँ, शर्तें और विषय शामिल होते हैं जिन पर आयोग को सिफारिशें देनी होती हैं। सरकार ने यह भी बताया कि ToR का ड्राफ्ट Joint Consultative Machinery (JCM) तैयार करती है और वित्त मंत्रालय के तहत कैबिनेट कमेटी इसे मंजूरी देती है। JCM में विभिन्न मंत्रालयों के कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधि होते हैं, जो सरकार के साथ मिलकर TOR पर चर्चा करते हैं। मंजूरी मिलते ही आयोग इन्हीं बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर देता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।