8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की लखनऊ में आज और कल बड़ी मीटिंग, क्या है मुद्दा?
मुख्य बातें
- 8th Pay Commission news: आज से लखनऊ में 8वें पे कमीशन की बड़ी मीटिंग शुरू होने जा रही है
- कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स सगंठनों से मिलेगा आयोग

8th Pay Commission news: 8वें पे कमीशन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। वित्त आयोग की लखनऊ में आज यानी 22 जून और कल यानी 23 को बड़ी बैठक हो रही है। इस मीटिंग में कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठन अपनी डिमांड पे कमीशन को दे सकते हैं। आयोग देश के कई बड़े शहरों में मीटिंग्स कर रहा है। इन मीटिंग का मकसद सभी वर्गों की बात सुनना और उस आधार पर रिपोर्ट तैयार करना है। लखनऊ से पहले दिल्ली और जम्मू कश्मीर में 8वें पे कमीशन की मीटिंग हो चुकी है। लखनऊ के बाद पे कमीशन की मीटिंग कोलकाता और भुवनेश्वर में भी प्रस्तावित है।
8वें वित्त आयोग से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। https://8cpc.gov.in/
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दूबे कहते हैं कि राज्य कर्मचारियों और पावर सेक्टर के प्रतिनिधियों के लिए 8वें वित्त आयोग ने मीटिंग के लिए कोई भी समय नहीं दिया है। उनका कहना है कि राज्य कर्मचारियों से जुड़े संगठनों की राय भी आयोग को लेनी चाहिए। क्योंकि 8वें पे कमीशन के फैसलों का असर पावर सेक्टर के कर्मचारियों पर सीधा पड़ेगा।
संविदा कर्मी भी चाहते हैं प्रतिनिधित्व (8th Pay Commission demands)
सगंठन का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी पर रखे गए कर्मचारियों से भी राय लेनी चाहिए। उनका कहना है कि 8वें पे कमीशन को उनके आइडिया, मांग और चिंताओं को भी समझना चाहिए।
8वें वित्त आयोग से जुड़े कुछ अहम सवाल
1-8वें पे कमीशन का गठन कब किया गया था?
3 नवंबर 2025 को पे कमीशन का गठन किया गया था।
2- इस समय 8वां पे कमीशन क्या कर रहा है?
देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से राय ले रहा है।
3- 8वें पे कमीशन को कब रिपोर्ट जमा करना है?
नवंबर 2025 से 18 महीन का समय पे कमीशन को मिला है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट को जमा करना है।
4- कब से लागू होगा पे कमीशन
8वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर हुआ फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा।
फिटमेंट फैक्टर को लेकर खूब चर्चा (8th Pay Commission fitment factors)
कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स से जुड़े संगठन लगातार 8वें पे कमीशन से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर की डिमांड कर रहे हैं। फिटमेंट फैक्टर्स के जरिए ही बेसिक सैलरी में इजाफा होगा। अधिक फिटमेंट फैक्टर का मतलब हुआ कि अधिक बेसिक पे होगा। अब देखना है कि फिटमेंट फैक्टर 8वां वित्त आयोग 3 से अधिक रखता है या उससे कम। बता दें, अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


