8th Pay Commission: कम से कम ₹69000 बेसिक पे, 3.83 फिटमेंट फैक्टर, DA को लेकर बड़ी डिमांड
8th Pay Commission new updates: NC-JCM ने अपनी मांगों को 8वें वित्त आयोग से अवगत करवा दिया है। डिमांड में बेसिक पे को बढ़ाकर 69000 रुपये करने की मांग की गई है।

8th Pay Commission new updates: 8वें वेतन आयोग को लेकर नेशनल-काउंसिल ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (National Council-Joint Consultative Machinery) की तरफ से एक विस्तृत खाका सामने रखा गया है। मिनिमम बेसिक पे को बढ़ाकर 69000 रुपये करने की मांग हुई है। साथ फिटमेंट फैक्टर को 3.83 और 25 प्रतिशत डीए को बेसिक सैलरी में मिलने की पुरानी पॉलिसी को वापस लाने का भी प्रपोजल दिया गया है। NC-JCM ने अपनी मांगों को 14 अप्रैल को 8वें पे कमीशन को अवगत करा दिया है। बता दें, कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों के लिए यह डिमांड की गई है।
फैमिली यूनिट में संशोधन की मांग (8th Pay Commission Updates)
National Council-Joint Consultative Machinery ने परिवार के लिए भी कुछ मांग की है। जिसमें 5 सदस्यों वाली फैमिली यूनिट, सेरोगेसी के लिए अलग से प्रावधान, पितृत्व अवकाश आदि शामिल है। बता दें, अगर सभी प्रस्तावों को मान लिया जाता है तो यह अबतक का किसी पे कमिशन में सबसे बड़े सुधारों में से एक होगा।
7वें पे कमीशन में क्या थी व्यवस्था (7th Pay Commission fitment)
इससे पहले सातवें पे कमीशन के दौरान 2.57 फिटमेंट फैक्टर था। बेसिक पे तब 7000 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 17990 रुपये कर दिया गया था। इसके अलावा पे कमिशन ने एनुअल इंक्रीमेंट को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया है। बता दें, सौंपे गए मोमेरेंडम में कहा गया है कि बढ़े हुए खर्च को वित्तीय बोझ की जगह निवेश के तौर पर देखना चाहिए। सैलरी के अलावा कर्मचारियों ने पे मैट्रिक्स को भी तर्क संगत बनाने की मांग रखी है।
18 महीने में आएगी 8वें पे कमीशन की रिपोर्ट (8th Pay Commission details)
केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में कर्मचारियों की लम्बे समय की मांग को स्वीकार्य करते हुए 8वें पे कमीशन का गठन कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट 18 महीने में आएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार की तरफ से सैलरी, एनुअल इंक्रीमेंट आदि पर फैसला करेगी।
एरियर के साथ मिलेगा कर्मचारियों को सैलरी
8वां पे कमिशन सभी पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार करने से पहले गहरी मंथन कर रहा है। अलग-अलग वर्गों से पे कमीशन की बातचीत जारी है। बता दें, 8वां पे कमीशन 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है। ऐसे में रिपोर्ट के आधार पर जब भी सैलरी आएगी तब 1 जनवरी 2026 से कर्मचारियों को एरियर जोड़कर मिलेगा।
कर्मचारी 8वें पे कमीशन का इंतजार कर रहे है। जितने जल्दी यह रिपोर्ट आएगी उसी हिसाब से सैलरी आदि पर फैसला होगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


