8वें वेतन आयोग की जनवरी में आएगी अंतरिम रिपोर्ट? सरकार ने दी थी ये जानकारी

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • आठवां वेतन आयोग लगातार बैठकें कर रहा है
  • अब पुडुचेरी में बैठक 9 सितंबर को होगी
  • चंडीगढ़ में बातचीत 16 से 18 सितंबर के बीच तय की गई है
  • इसके बाद बेंगलुरु में बैठकें 7-8 अक्टूबर को होंगी

8th Pay Commission latest updates check details here
आठवां वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट

8th pay commission: आठवें वेतन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वेतन आयोग फाइनल रिपोर्ट से पहले एक अंतरिम रिपोर्ट भी सरकार को सौंप सकता है। यह रिपोर्ट जनवरी तक सौंपे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब सवाल है कि सरकार का इस पर क्या कहना है, आइए जान लेते हैं।

सरकार ने क्या कहा था?

बीते 10 अगस्त को वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया था कि आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को सरकारी प्रस्ताव के जरिए किया गया था। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इस हिसाब से आयोग की रिपोर्ट सौंपने की व्यापक समयसीमा मई 2027 के आसपास बनती है। इसका मतलब है कि फिलहाल समय से पहले रिपोर्ट आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। हालांकि, आयोग जरूरत के मुताबिक किसी विषय पर अपनी सिफारिशें पहले तैयार होने पर अंतरिम रिपोर्ट सरकार को दे सकता है।

वेतन आयोग के बैठकों का दौर

आठवां वेतन आयोग लगातार बैठकें कर रहा है। बीते 31 अगस्त और एक सितंबर को जयपुर में वेतन आयोग की बैठक हुई थी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अब पुडुचेरी में बैठक 9 सितंबर को होगी। चंडीगढ़ में बातचीत 16 से 18 सितंबर के बीच तय की गई है। इसके बाद बेंगलुरु में बैठकें 7-8 अक्टूबर को होंगी। बता दें कि चंडीगढ़ में बैठक के लिए वेतन आयोग के साथ अपॉइंटमेंट फॉर्म बंद हो गया है। बेंगलुरु के लिए अपॉइंटमेंट फॉर्म अभी भी उपलब्ध है और इसे जमा करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर है।

वेतन आयोग के दायरे में कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन, फैमिली पेंशन और सेवा शर्तों में बदलाव से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इसलिए इसकी सिफारिशें आने के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलावों पर फैसला हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें हैं। छठे वेतन आयोग ने 1.86 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया था। बाद में सातवें वेतन आयोग ने 2.57 का फैक्टर अपनाया।

कर्मचारी संगठन आठवें वेतन आयोग के तहत इससे अधिक फैक्टर चाहते हैं। इन संगठनों में BPMS, NC(JCM) और AIDEF शामिल हैं। हालांकि, अभी तक किसी फाइनल फिटमेंट फैक्टर की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि फिटमेंट की गणना मौजूदा बेसिक पे (मूल वेतन) को गुणा करके की जाती है। संशोधित और मौजूदा वेतन के बीच का अंतर ही मासिक बढ़ोतरी होती है। इसे 20 से गुणा करने पर अनुमानित एरियर (बकाया राशि) का पता चलता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8वें वेतन आयोग की जनवरी में आएगी अंतरिम रिपोर्ट? सरकार ने दी थी ये जानकारी