कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट! 8वें वेतन आयोग में ₹50,000 न्यूनतम सैलरी, 3.83 तक फिटमेंट, DA और HRA में बढ़ोतरी?
8वें वेतन आयोग में केंद्रीय सरकारी शिक्षकों के संगठन ने बड़ी सैलरी बढ़ोतरी की मांग रखी है। इसमें ₹50,000-₹60,000 तक न्यूनतम बेसिक पे, 3.83 तक फिटमेंट फैक्टर, DA मर्ज, HRA में बढ़ोतरी और ओल्ड पेंशन स्कीम की वापसी जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

8वें वेतन आयोग को लेकर अब केंद्रीय सरकारी शिक्षकों की तरफ से बड़ी मांगें सामने आ रही हैं। यूनियन टेरिटरी (UT) के शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच (Pragatisheel Shikshak Nyaya Manch) ने सरकार को एक विस्तृत प्रस्ताव (मेमोरेंडम) सौंपा है, जिसमें सैलरी से लेकर पेंशन तक कई बड़े बदलावों की मांग की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
₹50,000 मिनिमम सैलरी की मांग
शिक्षक संगठन ने सबसे बड़ी डिमांड यह रखी है कि लेवल-1 कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹50,000 से ₹60,000 हो। वहीं, इसका फिटमेंट फैक्टर 2.62 से बढ़ाकर 3.83 तक किया जाए। अगर इसकी तुलना करें तो 7वें वेतन आयोग में तो बेसिक सैलरी ₹18,000 थी और फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। वहीं, इसका सालाना इंक्रीमेंट 3% था, यानी अगर नई मांगें मान ली जाती हैं, तो सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
सालाना इंक्रीमेंट और DA मर्ज
PSNM ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि सालाना इंक्रीमेंट 6%-7% किया जाए। महंगाई भत्ता (DA) जब 50% तक पहुंच जाए, तो उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाए। DA की गणना डेसिमल (दशमलव) में की जाए, जिससे कर्मचारियों की सैलरी ग्रोथ और ज्यादा तेज हो सकती है।
HRA और अन्य भत्तों में बड़ा बदलाव
शिक्षकों ने भत्तों में भी बड़े सुधार की डिमांड की है। HRA 12%, 24% और 36% करने की डिमांड की गई है, जो अभी 10%, 20% और 30% है। इसमें ट्रांसपोर्ट अलाउंस कम से कम ₹9,000 + DA के हिसाब से बढ़ोतरी करने की बात कही गई है। वहीं, डिजिटल अलाउंस ₹2,000/महीना (इंटरनेट और AI सपोर्ट के लिए) करने को कहा गया है।
बच्चों की पढ़ाई के लिए बड़ा फायदा
चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस (Child Education Allowance - CEA) को ₹2,812 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रति बच्चा प्रति माह करने की डिमांड की गई है। इसे ग्रेजुएशन तक लागू करने की मांग की गई है।
मेडिकल और बीमा में बड़े सुधार
शिक्षकों ने हेल्थ और सुरक्षा को लेकर भी कई सुझाव दिए हैं। इसमें 100% कैशलेस मेडिकल सिस्टम (OPD + IPD दोनों), ग्रुप इंश्योरेंस कवर बढ़ाकर ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़ तक और रिटायरमेंट के बाद CGHS जैसी सुविधाएं देने की मांग की गई है।
छुट्टियां और रिटायरमेंट फायदे
प्रस्ताव में 14 दिन की कैजुअल लीव (Casual Leave -CL) और 30 दिन की अर्न्ड लीव (EL) देने की मांग की गई है। इसके अलावा EL एन्कैशमेंट 300 से बढ़ाकर 400 दिन करने की बात कही गई है। इसके अलावा ग्रेच्युटी ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख करने की डिमांड की गई है।
प्रमोशन और करियर ग्रोथ
शिक्षकों ने करियर ग्रोथ को लेकर भी बदलाव मांगे हैं। इसमें हर 6, 12, 18 और 24 साल में प्रमोशन, 6–7 साल में TGT से PGT प्रमोशन करने की मांग की गई है। बता दें कि अभी कई शिक्षकों को प्रमोशन के लिए 15–20 साल तक इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही OPS की वापसी और रिटायरमेंट एज भी इसमें शामिल है। सबसे बड़ी मांगों में Old Pension Scheme (OPS) को फिर से लागू करना, NPS और UPS को हटाने का प्रस्ताव और रिटायरमेंट उम्र को 60 से बढ़ाकर 65 साल करने की डिमांड की गई है। इसके अलावा सिविल कर्मचारियों के लिए वन रैंक वन पेंशन-OROP (One Rank One Pension -(OROP) जैसी व्यवस्था की भी मांग की गई है।
शिक्षकों ने 8वें वेतन आयोग में सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि पूरी सर्विस स्ट्रक्चर बदलने की डिमांड की गई है। अगर ये मांगें मान ली जाती हैं, तो सैलरी कई गुना बढ़ सकती है। भत्ते और पेंशन में बड़ा सुधार होगा, करियर ग्रोथ और सुरक्षा बेहतर होगी। हालांकि, अभी ये सिर्फ प्रस्ताव हैं। अंतिम फैसला सरकार और 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद ही होगा।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


