8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा 283% का इजाफा? कैसे होगा सैलरी का नया कैलकुलेशन
मुख्य बातें
- 8th Pay Commission Latest Updates: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर इस समय कर्मचारियों के बीच चर्चा हो रही है
- कर्मचारी संगठन ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है

8th Pay Commission Latest Updates: 8वें पे कमीशन को लेकर इस समय कर्मचारियों के बीच काफी गहन चर्चा चल रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि आयोग की तरफ से अधिक से अधिक सैलरी मं इजाफा किया जाएगा। सैलरी में बढ़ोतरी कितनी होगी यह फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। 7वें पे कमीशन के दौरान मिनिमम बेसिक पे को 7000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दिया गया था। तब पे कमीशन ने फिटमेंट फैक्टर को 2.57 रखा था। 8वें वित्त आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा इसको लेकर अबतक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कर्मचारी संगठनों की तरफ से 8वें पे कमीशन को अपनी तरफ से फिटमेंट फैक्टर को लेकर लगातार डिमांड किया जा रहा है।
8वें पे कमीशन में कितना फिटमेंट फैक्टर रखने की हो रही है डिमांड
इस समय अलग-अलग कर्मचारी संगठनो की तरफ से औसतन 1.92 से 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की डिमांड पे कमीशन से की जा रही है। स्टाफ साइड नेशनल काउंसिल JCM की तरफ से आयोग के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग हुई है। नेशनल पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेश की तरफ से 3.25 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग हुई है। इंडियन ट्रेड यूनियन कॉन्ग्रेस ने 3 फिटमेंट रखने की मांग की है।
जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग कर्मचारी संगठन ने 2.86 से 3.68 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार की तरफ से इस बार 1.92 फिटमेंट फैक्टर की मंजूरी मिल सकती है।
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी (8th Pay Commission fitment factors)
अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 रहता है तब की स्थिति में बेकिस पे 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 34650 रुपये हो जाएगा। 3 फिटमेंट फैक्टर रहने पर 54000 रुपये कम से कम बेसिक पे होगा। मौजूदा समय की तुलना में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर सरकार की तरफ से 3.25 फिटमेंट फैक्टर का ऐलान होता है तब की स्थिति में बेसिक पे 58500 रुपये हो जाएगा। बेसिक पे में 225 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा।
फिटमेंट फैक्टर 3.83 मंजूर होने की स्थिति में आज की तुलना में बेसिक पे 283 प्रतिशत बढ़ सकता है। जिसके बाद बेसिक पे 68940 रुपये हो जाएगा।
नए पे कमीशन में क्या-क्या बदल सकता है?
डीए का मर्जर हो सकता है। एचआरए आदि को लेकर भी कुछ फैसला हो सकता है। बता दें, मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस बार केंद्र सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


