8वें वेतन आयोग पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 2028 तक करना होगा इंतजार!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: मोदी सरकार ने इस साल जनवरी की शुरुआत में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी
  • 16 जनवरी 2025 को की गई इस घोषणा के बाद लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी
8वां वित्त आयोग के लागू होने में होगी देरी? 30 से 40% बढ़ सकती है सैलरी!

8th Pay Commission: मोदी सरकार ने इस साल जनवरी की शुरुआत में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी। 16 जनवरी 2025 को की गई इस घोषणा के बाद लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। हालांकि, अब सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक आयोग की आधिकारिक अधिसूचना, संदर्भ की शर्तें (ToR) और सदस्यों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस देरी से कर्मचारियों और यूनियनों में बेचैनी बढ़ रही है और सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कहीं 8वें वेतन आयोग को लागू करने में साल 2028 तक का इंतजार तो नहीं करना पड़ेगा।

पिछले दो वेतन आयोगों की टाइमलाइन-

6वां वेतन आयोग:

- अक्टूबर 2006 में गठन हुआ।

- मार्च 2008 में रिपोर्ट सौंपी गई।

- अगस्त 2008 में सरकार ने रिपोर्ट स्वीकार कर ली और 1 जनवरी 2006 से लागू किया। यानी गठन से लागू होने तक लगभग 22–24 महीने का समय लगा।

7वां वेतन आयोग:

- फरवरी 2014 में गठन हुआ और मार्च 2014 तक Terms of Reference (ToR) तय कर लिए गए।

- नवंबर 2015 में रिपोर्ट सौंपी गई।

- जून 2016 में सरकार ने इसे स्वीकार कर 1 जनवरी 2016 से लागू किया। यानी गठन से लागू होने तक करीब 33 महीने (2 साल 9 महीने) लगे।

यह तुलना साफ बताती है कि दोनों आयोगों ने औसतन 2 से 3 साल का समय लिया।

8वें वेतन आयोग की स्थिति

- मोदी सरकार ने 16 जनवरी 2025 को इसका ऐलान किया।

- लेकिन अब तक न तो ToR जारी हुए हैं और न ही सदस्यों की नियुक्ति हुई है।

- इसका मतलब है कि असल प्रक्रिया अभी शुरू ही नहीं हुई है।

- अगर आयोग का गठन आने वाले महीनों में होता है और रिपोर्ट तैयार करने में दो साल लगते हैं, तो रिपोर्ट 2027 तक आएगी। इसके बाद सरकार को विचार, संशोधन और अनुमोदन में समय लगेगा। ऐसे में 2028 तक लागू होने की संभावना ज़्यादा है। हालांकि रिपोर्ट लागू होने के बाद वेतन 1 जनवरी 2026 से ही माना जाएगा और कर्मचारियों-पेंशनरों को बकाया मिलेंगे।

क्यों अहम है यह आयोग?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग सिर्फ़ सैलरी बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके भत्तों, पेंशन और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा है। महंगाई के दौर में कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द काम शुरू हो, ताकि खर्चों का बोझ कम हो सके। पेंशनरों के लिए भी इसकी सिफारिशें बेहद अहम हैं, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी पेंशन और महंगाई भत्ते (DA) पर पड़ता है।

विशेषज्ञों की राय

आर्थिक जानकारों का कहना है कि अगर 7वें वेतन आयोग का पैटर्न दोहराया गया तो 8वें आयोग की रिपोर्ट और उसकी मंज़ूरी में समय लगना तय है। मौजूदा देरी को देखते हुए इसे 2028 से पहले लागू करना मुश्किल दिख रहा है।

उम्मीदें और अनिश्चितता

फिलहाल 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशनर Terms of Reference और आयोग के सदस्यों की नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं। इतिहास गवाह है कि 6वें और 7वें वेतन आयोग को लागू होने में लंबा समय लगा। ऐसे में यह कहना ग़लत नहीं होगा कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें शायद 2028 से पहले लागू न हो सकें।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8वें वेतन आयोग पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अपडेट, 2028 तक करना होगा इंतजार!