68% तक बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • साल की पहली छमाही में ना सिर्फ 8वें वेतन आयोग के पोर्टल को लॉन्च किया गया बल्कि अलग-अलग जगह बैठकें की जा रही हैं
  • अब देखना है कि वेतन आयोग अपनी सिफारिशें कब तक सरकार को सौंपता है
Money
प्रतीकात्मक तस्वीर Photographer: Dhiraj Singh/Bloomberg

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें जारी होने में लगभग एक साल का समय है लेकिन इससे पहले केंद्रीय कर्मचारी अपनी नई सैलरी और भत्ते को लेकर तमाम तरह के गणित बिठा रहे हैं। इसके लिए अनुमानित फिटमेंट फॉर्मूले को आधार बनाया जा रहा है।

दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों की मुख्य संस्था नेशनल काउंसिल – जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 8वें वेतन आयोग से 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि यह आंकड़ा बहुत अधिक है लेकिन कई लोगों का मानना ​​है कि वेतन आयोग 2.0 और 2.25 के बीच फिटमेंट फैक्टर तय करेगा। अगर वेतन आयोग 2.25 फिटमेंट फैक्टर तय भी कर देता है तो क्या इसका मतलब यह है कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी उसी अनुपात में बढ़ेगी?

अगर पिछले पैटर्न को देखें तो 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर होने के बावजूद कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में सिर्फ 14.29% की बढ़ोतरी हुई थी। दूसरी ओर, 6ठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था लेकिन ग्रॉस सैलरी में 54% की बढ़ोतरी हुई थी। चौथे और पांचवें वेतन आयोग के तहत कुल वेतन में बढ़ोतरी क्रमशः 27.60% और 31% थी।

8वें वेतन आयोग से क्या अनुमान?

बैंकबाजार के अनुमान से पता चलता है कि अगर 8वां वेतन आयोग 2.0-2.57 की रेंज में फिटमेंट फैक्टर तय करता है तब भी लेवल 1-18 के कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में 31 से 68% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि चौथे से 7वें वेतन आयोग तक ग्रॉस सैलरी में बढ़ोतरी के आंकड़ों को देखें तो सबसे बड़ी बढ़ोतरी 6ठवें वेतन आयोग के तहत 54% थी, जिसमें फिटमेंट फैक्टर 1.86 था। इसके उलट, 7वें वेतन आयोग में सैलरी में सबसे कम 14.29% की बढ़ोतरी हुई थी।

अब सवाल है कि ज्यादा फिटमेंट फैक्टर के बावजूद कुल वेतन में बढ़ोतरी कम क्यों हो सकती है? तो इसका जवाब हां में है। इस स्थिति में मौजूदा DA दर अहम भूमिका निभाती है। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी के मुख्य हिस्से बेसिक सैलरी, DA, HRA और TPTA लगभग सामान्य अलाउंस हैं लेकिन अन्य सैलरी अलाउंस कर्मचारी के काम, नौकरी के स्टेटस, नौकरी में जोखिम, पोस्टिंग की जगह आदि के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

पिछले साल वेतन आयोग का गठन

बहरहाल, अब हर किसी की नजर आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर है। आपको बता दें कि सरकार ने पिछले साल नवंबर महीने में आठवें वेतन आयोग का गठन किया था। यह वेतन आयोग 2026 में सक्रिय हुआ है। साल की पहली छमाही में ना सिर्फ वेतन आयोग के पोर्टल को लॉन्च किया गया बल्कि अलग-अलग जगह बैठकें की जा रही हैं। ये बैठकें कर्मचारी संगठनों और अन्य हितधारकों के साथ हो रही हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।