Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th pay commission latest pensioners retired on or before 31 dec be considered for pension revision govt replies
8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

संक्षेप:

8th pay commission: सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के तहत संशोधित पेंशन मिलेगी और क्या वित्त विधेयक 2025 सरकार को रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशनरों में फर्क करने का अधिकार देता है।

Feb 09, 2026 09:31 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर पेंशन से जुड़े कई सवालों पर साफ स्थिति रखी है। यह जानकारी राज्यसभा में सांसद आनंद भदौरिया के सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार, 9 फरवरी 2026 को दी। सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के तहत संशोधित पेंशन मिलेगी और क्या वित्त विधेयक 2025 सरकार को रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशनरों में फर्क करने का अधिकार देता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पेंशन पर सरकार का जवाब

इस पर मंत्री ने साफ कहा कि पेंशन का निर्धारण और संशोधन सीधे-सीधे वित्त विधेयक से नहीं होता। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021, असाधारण पेंशन नियम, 2023 और समय-समय पर जारी किए गए सरकारी आदेशों के तहत नियंत्रित होती है। जब भी कोई वेतन आयोग अपनी सिफारिशें देता है और सरकार उन्हें स्वीकार करती है, तब अलग से सामान्य आदेश (General Orders) जारी किए जाते हैं। यानी सिर्फ Finance Bill 2025 के आधार पर पेंशन में अपने-आप कोई बदलाव नहीं होता।

वित्त मंत्री ने किया स्पष्ट

वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि Finance Act, 2025 का पार्ट-IV केवल मौजूदा पेंशन नियमों को वैधता (validate) देता है, न कि उन्हें बदलता है। इसका मतलब यह है कि मौजूदा सिविल और डिफेंस पेंशन में इस कानून से कोई सीधा बदलाव नहीं किया गया है। केंद्रीय वेतन आयोग एक विशेषज्ञ संस्था होती है, जो अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए वेतन, भत्ते और पेंशन की सिफारिश करती है, लेकिन इन्हें लागू करने का फैसला सरकार बाद में नियमों के तहत करती है।

गठन को लेकर अपडेट

जहां तक 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की बात है, सरकार ने इसके गठन को लेकर भी अपडेट दिया है। मंत्री ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन और उसकी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को अधिसूचित कर दिया है। आयोग को अपने गठन के 18 महीनों के भीतर रिपोर्ट देनी है। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े सभी पहलुओं पर सिफारिशें देगा। फिलहाल, पेंशन में किसी भी तरह का संशोधन आयोग की सिफारिशें आने और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,