Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th Pay Commission latest news will implement 8th CPC from 1 January 2026 Finance Ministry says
कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सरकार ने दी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

संक्षेप:

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि अभी देश में कुल 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि करीब 69 लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लागू होने का फायदा मिलेगा।

Dec 08, 2025 06:57 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि अभी देश में कुल 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी काम कर रहे हैं, जबकि करीब 69 लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लागू होने का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए यह जानकारी दी। सांसदों ने 8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख, टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR), बजट में फंड आवंटन और कर्मचारियों-पेंशनरों की शिकायतों पर सरकार की तैयारी को लेकर कई सवाल पूछे थे। मंत्री ने साफ किया कि 8th पे कमीशन अपनी सिफारिशें गठन के 18 महीने के अंदर देगा, जबकि लागू करने की तारीख सरकार तय करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल यह तय नहीं है कि 8th पे कमीशन 1 जनवरी 2026 से लागू होगा या नहीं। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कर्मचारी संगठनों के बीच यह अटकलें तेज थीं कि नया वेतन आयोग 2026 की शुरुआत से लागू हो जाएगा, लेकिन सरकार ने इन कयासों पर विराम लगा दिया। मंत्री के अनुसार, आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने में अधिसूचना की तारीख (3 नवंबर 2025) से 18 महीने तक का समय लग सकता है, जिसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

क्या था सवाल?

लोकसभा में सांसदों—एन.के. प्रेमचंद्रन, थंगा तमिलसेल्वन और धर्मेंद्र यादव—ने सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे थे। इनमें 8th पे कमीशन की लागू होने की तारीख, टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) की स्थिति, 2026-27 के बजट में इसके लिए फंड की व्यवस्था, और कर्मचारियों-पेंशनरों की समस्याओं पर सरकार की प्रतिक्रिया शामिल थी। इसके अलावा यह भी पूछा गया कि क्या आयोग अपने अंतिम सुझावों से पहले कर्मचारी यूनियनों, पेंशनर्स एसोसिएशनों और राज्य सरकारों से सलाह-मशविरा कर रहा है। इन सभी सवालों पर सरकार ने स्पष्ट किया कि आयोग का गठन हो चुका है और उसका काम जारी है।

सरकार ने क्या कहा

सरकार ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को 3 नवंबर 2025 को ही नोटिफाई किया जा चुका है। मंत्री के अनुसार, देश में 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें इस आयोग की सिफारिशों का सीधा लाभ मिलेगा। सरकार ने यह भी कहा कि 8th CPC की मंजूर सिफारिशों को लागू करने के लिए केंद्र उपयुक्त फंड की व्यवस्था करेगा। साथ ही, आयोग अपने सुझाव तैयार करने के लिए अपनी प्रक्रिया और पद्धति खुद तय करेगा, यानी वेतन, भत्तों और पेंशन में बदलाव का पूरा ब्लूप्रिंट आयोग ही तैयार करेगा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।