Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th Pay Commission Latest news gov employees and pensioners get 8th CPC arrears from 1 jan 2026
1 जनवरी 2026 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग! सैलरी से लेकर पेंशन समेत पर सरकार ने क्या कहा- जानिए

1 जनवरी 2026 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग! सैलरी से लेकर पेंशन समेत पर सरकार ने क्या कहा- जानिए

संक्षेप:

हाल ही में 8th पे कमीशन का टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किया गया है और आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने मिले हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार को अंतिम मंजूरी देने में 3–6 महीने और लग सकते हैं।

Dec 10, 2025 07:04 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8th पे कमीशन कब से लागू होगा और क्या उन्हें 1 जनवरी 2026 से अरियर मिलेंगे। इस बड़े सवाल का अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। विंटर सेशन की कार्यवाही के दौरान फिर एक बार यह मुद्दा उठा, लेकिन वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सिर्फ इतना कहा कि लागू करने की तारीख सरकार तय करेगी और जब भी सिफारिशें स्वीकार होंगी, उनके लिए फंड की व्यवस्था कर दी जाएगी। यानी कर्मचारी-समुदाय को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में 8th पे कमीशन का टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किया गया है और आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने मिले हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार को अंतिम मंजूरी देने में 3–6 महीने और लग सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

पिछले पे कमीशनों का रिकॉर्ड देखें, तो सरकार ने हमेशा पिछली अवधि से वेतन और भत्तों के अरियर दिए हैं। जैसे 7th पे कमीशन जून 2016 में लागू हुआ था, लेकिन अरियर 1 जनवरी 2016 से मिले। इसी तरह 6th CPC अगस्त 2008 में लागू हुआ, मगर अरियर जनवरी 2006 से दिए गए। इसी इतिहास के आधार पर कई कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इस बार भी सरकार को तकनीकी रूप से 1 जनवरी 2026 से अरियर देने चाहिए। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉयीज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि 'जैसा पहले होता आया है, उसी हिसाब से अरियर 1 जनवरी 2026 से मिलना चाहिए। हां, सरकार HRA पर अरियर नहीं देती, इससे उसका खर्च काफी कम हो जाता है।'

पटेल ने उदाहरण देकर बताया कि एक कर्मचारी जिसकी बेसिक सैलरी 76,500 रुपये है, 8th CPC लागू होने पर HRA को अरियर में शामिल न करने से सरकार को लगभग 18,360 रुपये प्रति माह की बचत होती है। लेकिन कर्मचारी-समुदाय की लंबे समय से यह मांग रही है कि HRA पर भी अरियर दिया जाए, ताकि वेतन संरचना पूरी तरह संतुलित रहे। हालांकि पेंशनर्स और कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग का मत है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर सरकार कभी-कभी लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने या अरियर सीमित रखने जैसे फैसले भी ले सकती है।

कर्मचारी संगठनों ने क्या

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर सरकार आर्थिक परिस्थितियों का हवाला देकर अरियर की तारीख आगे खिसकाती है, तो तब तक 7th CPC की ही सैलरी, DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और इंक्रीमेंट लागू रहेंगे। मतलब यह कि कर्मचारी अपने नियमित वार्षिक बढ़ोतरी तो पाते रहेंगे, लेकिन 8th पे कमीशन का लाभ एक तय नई तारीख से ही मिलेगा। फिलहाल सरकार की ओर से कोई अंतिम संकेत नहीं आया है, लेकिन ज़मीनी हालात और पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उम्मीद यही है कि अरियर 1 जनवरी 2026 से देने की परंपरा टूटनी नहीं चाहिए। अब इसका फैसला बजट और आर्थिक स्थिति तय करेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।