6% इंक्रीमेंट- बोनस, सैलरी में ₹51000 इजाफा, 8वां वेतन आयोग देगा तोहफा?

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अभी न्यूनतम मूल वेतन 18000 रुपये है। यह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर है। राष्ट्रीय परिषद-जेसीएम स्टाफ साइड ने 8वें वेतन आयोग से न्यूनतम मूल वेतन ₹69,000 और फिटमेंट फैक्टर 3.833 करने का प्रस्ताव रखा है।

6% इंक्रीमेंट- बोनस, सैलरी में ₹51000 इजाफा, 8वां वेतन आयोग देगा तोहफा?

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आठवां वेतन आयोग मई 2027 तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा। इसके बाद सरकार को सिफारिशें लागू करना होगा। वेतन आयोग की सिफारिशों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन अपनी डिमांड भी रख रहे हैं।

क्या है नई डिमांड?

राष्ट्रीय परिषद-जेसीएम स्टाफ साइड ने 8वें वेतन आयोग से न्यूनतम मूल वेतन ₹69,000 और फिटमेंट फैक्टर 3.833 करने का प्रस्ताव रखा है। बता दें कि अभी न्यूनतम मूल वेतन 18000 रुपये है। यह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर है। कहने का मतलब है कि न्यूनतम मूल वेतन में पहले के मुकाबले अब 51000 रुपये बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। न्यूनतम मूल वेतन और डीए पर न्यूनतम 30 दिनों के बोनस की गारंटी की भी मांग की गई है। इसके अलावा, वार्षिक वेतन वृद्धि दर यानी सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% करने की भी मांग है।

वहीं, सैलरी लेवल में समानता करने के भी सुझाव दिए गए हैं। 8वें वेतन आयोग से अनुरोध किया गया है कि वह 7वें वेतन आयोग के 18 लेवल को सात में मिला दे। वहीं, फैमिली यूनिट की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दे। वेतन आयोग से यह भी मांग है कि 30 साल की सेवा में हर कर्मचारी के लिए कम से कम 5 प्रमोशन सुनिश्चित करे। इसके अलावा, हर पांच साल में पेंशन में संशोधन करे।

लीव पर भी डिमांड

वेतन आयोग से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की मांगा है। वहीं, ग्रुप सी के लिए 1 करोड़ रुपये और ग्रुप बी के लिए 1.5 करोड़ रुपये का 100% ग्रुप इंश्योरेंस कराने की भी डिमांड की गई है। ग्रेच्युटी को लेकर भी वेतन आयोग के सामने डिमांड लिस्ट रखी गई है। इसके अलाव, पुरुष कर्मचारियों के लिए 45 दिनों की पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) देने की डिमांड है तो पूरी सेवा अवधि में 60 दिनों का माता-पिता की देखभाल के लिए अवकाश (पैरेंट केयर लीव) की डिमांड की गई है। वेतन आयोग से कहा गया है कि मैटरनिटी लीव को बढ़ाकर 240 दिन किया जाएगा, जिसमें दो बच्चों तक की शर्त लागू नहीं होगी। पेंशन के कम्यूटेशन (एडवांस पेमेंट) की सुविधा 11 वर्षों के बाद बहाल की जाए। असैनिक कर्मचारियों के लिए भी 'वन रैंक वन पेंशन' लागू की जानी चाहिए।

बता दें कि आठवां वेतन आयोग पिछले साल गठित हुआ था। पिछले साल नवंबर में इसका गठन हुआ था। इसके बाद वेतन आयोग ने फरवरी 2026 में अपना पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर वेतन आयोग के सारे अपडेट होंगे।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,