DA में 4% की गारंटीड बढ़ोतरी… केंद्रीय कर्मचारियों की अब 8वें वेतन आयोग पर नजर

May 06, 2026 08:50 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गनाइजेशन ने 8वें वेतन आयोग के तहत सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कम से कम 65,000 रुपये की बेसिक सैलरी और 3.8 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की। वहीं, महंगाई भत्ते (DA) में कम से कम 4% की गारंटीड बढ़ोतरी की भी मांग की है।

DA में 4% की गारंटीड बढ़ोतरी… केंद्रीय कर्मचारियों की अब 8वें वेतन आयोग पर नजर

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्शन मोड में आ चुका है। वेतन आयोग की ओर से ताबड़तोड़ मीटिंग की जा रही है। इसी कड़ी में पुणे में महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों के साथ वेतन आयोग की मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में कई डिमांड की गई। आइए डिटेल जान लेते हैं कि क्या डिमांड की गई है।

क्या है डिमांड?

महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गनाइजेशन ने 8वें वेतन आयोग के तहत सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कम से कम 65,000 रुपये की बेसिक सैलरी और 3.8 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की। उनकी कई अन्य मांगें भी थीं, जिनमें महंगाई भत्ते (DA) में कम से कम 4% की गारंटीड बढ़ोतरी, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) की लिमिट बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा, प्रमोशन और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में शामिल लोगों को भी वेतन आयोग के फायदे देना शामिल है।

फैमिली यूनिट की परिभाषा में बदलाव की मांग: चूंकि वेतन आयोग में कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर तय करते समय फैमिली यूनिट्स की संख्या अहम विषय है। इसलिए महाराष्ट्र पेंशन निकाय ने 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट में मौजूदा फैमिली यूनिट की गिनती में माता-पिता को भी शामिल करने और इस संख्या को मौजूदा 3 से बढ़ाकर 5 सदस्य करने की मांग की है।

₹65000 के न्यूनतम वेतन की मांग

मौजूदा शुरुआती मूल वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर ₹65,000 करने की मांग की गई है। पुरानी पेंशन संस्था का कहना है कि उसने न्यूनतम वेतन की सिफारिश 'एक्रॉयड फॉर्मूला' और एक वास्तविक पारिवारिक इकाई के आधार पर की है। महाराष्ट्र पेंशन संस्था ने फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाने की मांग की है। 7वें वेतन आयोग के तहत 2.57 से बढ़ाकर 3.8 करने की डिमांड है। हर DA संशोधन में न्यूनतम 4% बढ़ोतरी की मांग की है और DA को 50% पर मूल वेतन के साथ अपने आप मिला देने की मांग है।

-महाराष्ट्र पेंशन संस्था ने HRA को DA से जोड़ने की व्यवस्था खत्म करने और X, Y और Z श्रेणी के शहरों के लिए मौजूदा HRA दरों (10%, 20% और 30%) को बढ़ाकर क्रमशः 12%, 24% और 36% करने की भी मांग की है। इसके अलावा, यात्रा भत्ता (TA) में बढ़ोतरी की मांग की गई है।

-एनुअल इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 5% करने की मांग की गई है। वहीं, महाराष्ट्र पेंशन संस्था ने देश भर में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले लगभग 85 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने की मांग की है। NPS के लिए संस्था का कहना है कि सरकार को कम से कम 10% का गारंटीड रिटर्न देना चाहिए और एम्प्लॉयर का योगदान बढ़ाकर 18.5% करना चाहिए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,