8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर, सरकार कर सकती है यह बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • आठवां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए एक्शन मोड में है
  • इससे पहले, अलग-अलग कर्मचारी संगठनों की मांग का सिलसिला जारी है
8th Pay Commission latest updates check here
8वें वेतन आयोग के ToR में बदलाव करने की मांग

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए एक्शन मोड में है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो साल 2027 की पहली छमाही में सिफारिशें सरकार को सौंप दी जाएंगी। इससे पहले, अलग-अलग कर्मचारी संगठनों की मांग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भारत पेंशनर्स समाज (BPS) और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने भी दो बड़ी डिमांड की है। इसमें से एक डिमांड तो वेतन आयोग की शर्तों में बदलाव से जुड़ी है। अब देखना अहम होगा कि सरकार क्या इस पर फैसला लेती है।

सरकार से है ये मांग

इन दोनों संगठनों ने केंद्र सरकार से 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference यानी कार्य क्षेत्र (ToR) में बदलाव करने की मांग की है। दोनों संगठनों की सबसे बड़ी मांग है कि वेतन आयोग के ToR में इस्तेमाल किए गए ‘अनफंडेड कॉस्ट ऑफ नॉन-कॉन्ट्रिब्यूटरी पेंशन स्कीम्स’ शब्द को हटाया या इसमें बदलाव किया जाए। इसके अलावा, 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन के संशोधन को 8वें वेतन आयोग के दायरे में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए।

अनफंडेड पर आपत्ति

AIDEF और BPS दोनों ने 8वें वेतन आयोग के ToR में मौजूद ‘अनफंडेड कॉस्ट ऑफ नॉन-कॉन्ट्रिब्यूटरी पेंशन स्कीम्स’ शब्द पर भी आपत्ति जताई है। AIDEF का तर्क है कि पुरानी पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन कर्मचारी की वर्षों की सरकारी सेवा से जुड़ा अधिकार है। इसे केवल सरकार की अनफंडेड देनदारी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें कि BPS लगभग 10 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, AIDEF रक्षा क्षेत्र के सिविलियन कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन है।

ये संगठन इस बात से भी चिंतित हैं कि 69 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के पेंशन अधिकारों का ध्यान रखने का मौखिक आश्वासन देने के बावजूद सरकार ने 8वें वेतन आयोग की शर्तों (ToR) में 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन और फैमिली पेंशन में बदलाव का कोई जिक्र नहीं किया है।

4 अगस्त 2026 को कैबिनेट सेक्रेटरी और नेशनल काउंसिल - जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी के चेयरमैन को लिखे एक पत्र में AIDEF के जनरल सेक्रेटरी सी. श्रीकुमार ने लिखा है कि सरकार ने 69 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों और फैमिली पेंशनभोगियों से जुड़ी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया है। AIDEF का कहना है कि 8वें वेतन आयोग की शर्तों में 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए पुराने पेंशनभोगियों की पेंशन में बदलाव, पुराने और भविष्य के पेंशनभोगियों के बीच समानता, फैमिली पेंशन में बदलाव और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले अन्य लाभों की समीक्षा के बारे में कोई खास प्रावधान नहीं है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर, सरकार कर सकती है यह बदलाव