8वें वेतन आयोग की सैलरी से जुड़ा मैसेज आया तो संभल जाइए, आपके लिए है जरूरी खबर

Feb 14, 2026 05:00 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 18 महीने या उससे ज्यादा लगेंगे लेकिन केंद्रीय कर्मचारी इससे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की इस उत्सुकता का स्कैमर गलत फायदा उठा सकते हैं।

8वें वेतन आयोग की सैलरी से जुड़ा मैसेज आया तो संभल जाइए, आपके लिए है जरूरी खबर

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार है। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 18 महीने या उससे ज्यादा लगेंगे लेकिन केंद्रीय कर्मचारी इससे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की इस उत्सुकता का स्कैमर गलत फायदा उठा सकते हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सरकारी कर्मचारियों को व्हाट्सऐप पर एक फर्जी मैसेज भेजकर स्कैम किया जा रहा है।

क्या है मामला

दरअसल, साइबर दोस्त के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी जानने के लिए एक फाइल को डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। साइबर दोस्त के एक्स हैंडल से लिखा गया है- व्हाट्सऐप पर मैसेज में कहा गया है कि 8वें वेतन आयोग लागू होने पर उनकी सैलरी कितनी होगी, यह जानने के लिए एक APK file डाउनलोड करें। आप जैसे ही APK इंस्टॉल करते हैं मोबाइल का एक्सेस स्कैमर के पास चला जाता है। इसके बाद अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

सरकारी कर्मचारी अलर्ट रहें

साइबर दोस्त ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों को अलर्ट किया है। इसके मुताबिक सरकार व्हाट्सऐप पर APK file नहीं भेजती है। इसके साथ ही सलाह दी गई है कि सैलरी, पेंशन या पे कमीशन से जुड़ी जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

सरकार ने लॉन्च की वेबसाइट

हाल ही में सरकार ने 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ शुरू की है। इस वेबसाइट पर वेतन आयोग ने संबंधित व्यक्तियों और हितधारकों से सुझाव और राय आमंत्रित की हैं। वेबसाइट के अनुसार- मंत्रालयों, विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी कर्मचारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों, नियामक निकायों के सदस्यों, सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघों या यूनियनों, पेंशनभोगियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यक्तियों से प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की जाती हैं।

पिछले साल वेतन आयोग का हुआ था गठन

बता दें कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी। इसके कुछ महीनों बाद, पिछले साल 3 नवंबर को वित्त मंत्रालय ने इसे औपचारिक रूप से अधिसूचित किया था। इसके अलावा, सरकार ने संदर्भ की शर्तें (ToR) भी स्वीकृत कर दी हैं, जिसके तहत 8वें वेतन आयोग को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और अन्य भत्तों में संशोधन के लिए 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करनी होंगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;