Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th pay commission latest how much arrears will be paid of central government employees know here
केंद्रीय कर्मचारियों को 17 महीने का एरियर...8वें वेतन आयोग से मिलेगा तोहफा!

केंद्रीय कर्मचारियों को 17 महीने का एरियर...8वें वेतन आयोग से मिलेगा तोहफा!

संक्षेप: 8th pay commission latest: पिछले अनुभव के अनुसार, किसी भी वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 से 24 महीने का समय लगता है। इसके बाद रिपोर्ट पर सरकार की समीक्षा और अंतिम मंजूरी में तीन से नौ महीने और लग जाते हैं।

Thu, 23 Oct 2025 04:38 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। दरअसल, बीते जनवरी महीने में ही केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की योजना का ऐलान किया था लेकिन करीब 10 महीने बाद भी ना तो आयोग का गठन हुआ है और ना ही इससे संबंधित अधिसूचना जरी की गई है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों में कन्फ्यूजन जैसी स्थिति है। कर्मचारी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आयोग का गठन कब तक होगा और इसकी सिफारिशें कब से लागू होंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कब से लागू होंगी सिफारिशें

सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म होने वाला है। पिछले अनुभव के अनुसार, किसी भी वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 से 24 महीने का समय लगता है। इसके बाद रिपोर्ट पर सरकार की समीक्षा और अंतिम मंजूरी में तीन से नौ महीने और लग जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, 7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में गठित हुआ था और उसने नवंबर 2015 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। वहीं, इसे एक जनवरी 2016 से लागू किया गया था। अगर उसी समय-सीमा के अनुसार देखा जाए तो, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में आएगी। वेतन आयोग की ओर से की गई सिफारिशें बैकडेट यानी एक जनवरी 2026 से लागू होंगी तो केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 17 महीने का एरियर मिल जाएगा।

कोटक का अनुमान

बीते दिनों आठवें वेतन आयोग को लेकर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एक अनुमान रिपोर्ट जारी किया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक आठवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से बढ़कर लगभग ₹30,000 हो सकता है, जो लगभग 1.8 के फिटमेंट फैक्टर को दर्शाता है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के लिए वास्तविक वेतन में लगभग 13% की वृद्धि होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस वेतन आयोग का राजकोषीय बोझ जीडीपी का 0.6–0.8% यानी लगभग ₹2.4–3.2 लाख करोड़ तक हो सकता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।