डबल होगी केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी, 8वें वेतन आयोग में मिलेगी खुशखबरी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है
  • बता दें कि वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें 18 महीने में सरकार को सौंपनी है
8th pay commission news
8th pay commission

8th Pay Commission latest: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग भी समयसीमा के भीतर अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए एक्शन मोड में है। इस माहौल के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों की मांगे भी जोर पकड़ रही हैं। इसमें से एक बड़ी मांग इंक्रीमेंट और बेसिक सैलरी के डीए मर्जर की है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है डिमांड?

कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग को सौंपी अपनी सिफारिशों में सालाना वेतन वृद्धि यानी इंक्रीमेंट की दर बढ़ाने और एक निश्चित स्तर पर महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी में मिलाने पर जोर दिया है। ऐसा करने के पीछे एक मुख्य कारण यह है कि ज्यादा सालाना वेतन वृद्धि और DA को बेसिक सैलरी में मिलाने से कर्मचारी के मूल वेतन में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सभी को, खासकर वेतन मैट्रिक्स के निचले स्तर पर मौजूद कर्मचारियों को राहत मिल सकती है। बता दें कि अभी 3% सालाना इंक्रीमेंट है। इससे लेवल 1 के कर्मचारी के लिए 18,000 रुपये का मूल वेतन 10 साल में बढ़कर 23,486 रुपये (30.47%) हो जाता है। इसके अलावा, उन्हें DA, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलता है। लेकिन DA और HRA बेसिक पे पर निर्भर करते हैं, जबकि ट्रांसपोर्ट अलाउंस फिक्स्ड होता है और यह तभी बढ़ता है जब DA 50% तक पहुंच जाता है। बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 पर्सेंट है।

ईटी की एक खबर में बताया गया है कि अगर संगठनों की मांग को मान ली जाती है तो हर साल मिलने वाली इंक्रीमेंट और DA के बेसिक पे में विलय हो जाएगा और ग्रॉस सैलरी में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। एक उदाहरण से पता चलता है कि अगर सालाना इंक्रीमेंट की दर 7% हो और महंगाई भत्ता 25% तक पहुंचने पर उसे बेसिक पे में मिला दिया जाए, तो ग्रॉस सैलरी सिर्फ सात साल में दोगुनी हो जाएगी।

किस संगठन की क्या है मांग?

बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मुख्य संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ़ द जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 8वें वेतन आयोग को सौंपे अपने ज्ञापन में सालाना 6% इंक्रीमेंट का प्रस्ताव दिया है। संगठन चाहता है कि सभी भत्तों को तीन गुना बढ़ाया जाए और फिर उन्हें महंगाई भत्ते (DA) में होने वाली बढ़ोतरी से जोड़ा जाए।

वहीं, नेशनल फेडरेशन ऑफ़ पोस्टल एम्प्लॉइज (NFPE) और ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) जैसे कुछ संगठन चाहते हैं कि DA के 25% तक पहुंचने पर इसे बेसिक पे में मिला दिया जाए। दूसरी ओर इंडियन रेलवेज सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच (PSNM) जैसे संगठन चाहते हैं कि DA के 50% होने पर इसे बेसिक पे में मिलाया जाए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़डबल होगी केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी, 8वें वेतन आयोग में मिलेगी खुशखबरी?