8वें वेतन आयोग में बदल जाएगा पेंशन का हिसाब? केंद्रीय कर्मचारियों को जानना जरूरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पेंशनभोगी संगठनों ने महंगाई राहत (DR) में भी बदलाव और उसके भुगतान के तरीके को बदलने की मांग की है
  • इसके साथ पेंशन भुगतान और सुधारों से जुड़े कई अहम बदलावों की भी मांग की गई है
  • हालांकि, आखिरी फैसला आठवें वेतन आयोग को करना है

8th pay commission latest update
8वें वेतन आयोग में बड़ी डिमांड

8th Pay Commission latest: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी है। वैसे तो वेतन आयोग अपनी सिफारिशें अगले साल की पहली छमाही में सरकार को सौंप सकता है लेकिन उससे पहले ताबड़तोड़ बैठकें भी हो रही हैं। इन बैठकों के जरिए अलग-अलग कर्मचारी संगठन की डिमांड पर मंथन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी तीन दिन तक वेतन आयोग की अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक हुई है। इसके बाद, वेतन आयोग 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में होने वाली अहम बैठकों की तैयारी करेगा।

चंडीगढ़ की बैठक में कई मांग की गई। एक बार फिर सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव और फिटमेंट फैक्टर मुख्य मुद्दा बनकर उभरा है। वहीं, पेंशनभोगी संगठनों ने महंगाई राहत (DR) में भी बदलाव और उसके भुगतान के तरीके को बदलने की मांग की है। इसके साथ पेंशन भुगतान और सुधारों से जुड़े कई अहम बदलावों की भी मांग की गई है।

क्या है संगठनों की डिमांड?

8वें वेतन आयोग के सामने अलग-अलग कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने महंगाई राहत को लेकर कई सुझाव रखे हैं। भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने महंगाई राहत में ज्यादा नियमित बदलाव की मांग की है। उसके प्रस्तावों में तीन महीने के औसत महंगाई सूचकांक के आधार पर तिमाही महंगाई राहत संशोधन का विचार शामिल है। संगठन ने महंगाई के मुकाबले पेंशनर्स को मिलने वाले वास्तविक मुआवजे की भी समीक्षा की मांग की है।

वहीं, फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस (FNPO) ने मांग रखी है कि जब महंगाई भत्ता/महंगाई राहत 25% से अधिक हो जाए तो इसे बेसिक पे या पेंशन में मर्ज करने पर विचार किया जाए। संगठन ने वेतन की नियमित समीक्षा के लिए एक स्थायी व्यवस्था और महंगाई भत्ता/महंगाई राहत के 50% तक पहुंचने पर फिटमेंट फैक्टर की दोबारा समीक्षा की मांग भी रखी है।

महंगाई राहत के मौजूदा नियम क्या हैं?

महंगाई राहत की दर महंगाई के आंकड़ों से जुड़ी होती है। मौजूदा व्यवस्था में इसके लिए अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। 7वें वेतन आयोग के बाद पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत की गणना में एक तय बेस इंडेक्स को आधार बनाया गया है।

8वें वेतन आयोग के बारे में

8वां वेतन आयोग एक अस्थायी संस्था है। इसे केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 18 महीने के कार्यकाल के लिए गठित किया था। आयोग में तीन सदस्य हैं। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई इसकी चेयरपर्सन हैं, पुलक घोष पार्ट-टाइम सदस्य हैं और पंकज जैन सदस्य-सचिव हैं। 8वें वेतन आयोग के पैनल ने अपने तय समय का 10 महीने से अधिक समय पूरा कर लिया है। इस दौरान, आयोग ने देश भर में कई अहम जगहों पर बैठकें की हैं, जिनमें दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

इसी क्रम को जारी रखते हुए वेतन आयोग 7-8 अक्टूबर को बेंगलुरु जाएगा। आयोग का मकसद योग्य स्टेकहोल्डर्स की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करना और एक पारदर्शी, लोकतांत्रिक चर्चा प्रक्रिया बनाए रखना है। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मई-जून 2027 तक आने की उम्मीद है। इन्हीं सिफारिशों से तय होगा कि अगले वेतन और पेंशन ढांचे के तहत मौजूदा महंगाई राहत सिस्टम को बनाए रखा जाएगा, उसमें बदलाव किया जाएगा या उसे पूरी तरह बदल दिया जाएगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8वें वेतन आयोग में बदल जाएगा पेंशन का हिसाब? केंद्रीय कर्मचारियों को जानना जरूरी