बेसिक सैलरी में भत्ते का मर्जर… रिटायर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा?

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (स्टाफ साइड) NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी ने 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कई अहम मांगें की हैं। 

बेसिक सैलरी में भत्ते का मर्जर… रिटायर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा?

केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। इस इंतजार के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन की ओर से तरह-तरह के डिमांड किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (स्टाफ साइड) NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी ने 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कई अहम मांगें की हैं, जिसे मान लेने पर केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को बड़ा फायदा होगा। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि आखिर वेतन आयोग से पेंशनभोगियों के लिए क्या कुछ कहा गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक जैसा फिटमेंट फैक्टर, ग्रेच्युटी की रकम 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करना, 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करना, पेंशन कम्यूटेशन की अवधि घटाकर 11 साल करना, महंगाई राहत (DR) के 25% या उससे ज्यादा होने पर उसे बेसिक पे यानी मूल वेतन में मिला देना शामिल है। इसके अलावा, पेंशनभोगियों के लिए केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत ज्यादा सुविधाएं देना भी मांग में शामिल है।

एक समान लागू हो फिटमेंट फैक्टर

नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (स्टाफ साइड) NC-JCM ने 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर लागू करने की सिफारिश है। 3.833 के फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करते हुए ड्राफ्ट कमेटी ने यह सिफारिश की है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए फिटमेंट फैक्टर एक समान होना चाहिए। वहीं, पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2026 से बकाया राशि यानी एरियर देने की भी मांग की गई है।

बता दें कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो गया। वन रैंक, वन पेंशन (OROP) योजना की तर्ज पर कमेटी ने सभी केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए भी इसी तरह की योजना की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि सिफारिशें लागू होने पर 2016 से पहले रिटायर हुए कर्मचारी, उसके बाद रिटायर हुए कर्मचारी और भविष्य में रिटायर होने वाले कर्मचारी, सभी को एक समान पेंशन मिलेगी बशर्ते रिटायरमेंट के समय उनका पद एक ही रहा हो।

- कमेटी ने सिफारिश की है कि 8वें वेतन आयोग को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को खत्म कर देना चाहिए और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वापस लाना चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2004 को NPS शुरू किया था जबकि UPS 1 अप्रैल, 2025 से लागू हुआ।

- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अधिकतम ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाने की मांग की गई है। मांग है कि यह सीमा 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये कर दिया जाना चाहिए। इसमें आगे कहा गया है कि ग्रेच्युटी की गणना महीने के 30 दिनों के बजाय 25 प्रभावी कार्य दिवसों के आधार पर की जानी चाहिए।

- NC-JCM ने सिफारिश की है कि पेंशन कम्युटेशन के बाद पेंशन की बहाली की अवधि को 15 साल से घटाकर 11 साल कर दिया जाए।

-8वें वेतन आयोग को सुझाव दिया गया है कि पूरी पेंशन को पिछली निकाली गई सैलरी के 50% से बढ़ाकर 67% कर दिया जाए या फिर पिछले 10 महीनों की कमाई के औसत के बराबर कर दिया जाए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,