केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर मिलेगा? 8वें वेतन आयोग पर नजर

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। हाल ही में एक बैठक उत्तराखंड के देहरादून में की गई थी। अब बैठकों का एक दौर दिल्ली में होने वाला है। अब देखना है कि डीए एरियर की मांग होती है या नहीं।

केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर मिलेगा? 8वें वेतन आयोग पर नजर

केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि वेतन आयोग की सिफारिशें मई 2027 तक सरकार को सौंप दी जाएंगी। इसी डेडलाइन को ध्यान में रखकर वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। हाल ही में एक बैठक उत्तराखंड के देहरादून में की गई थी। अब बैठकों का एक दौर दिल्ली में होने वाला है। इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारियों या उनसे जुड़े संगठन तरह-तरह की मांग कर रहे हैं। ऐसी ही एक मांग 18 महीने के डीए एरियर की है।

क्य है डिटेल?

मार्च 2020 में जब COVID-19 महामारी के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से रुक गई थीं तब केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA/DR) 18 महीनों के लिए रोक दिया था। ये 18 महीने की अवधि जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक की थी। तब सरकार ने कहा था कि उस समय देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा दबाव था और कई जरूरी क्षेत्रों में बड़े खर्चों की जरूरत थी।

सरकार ने संसद में भी कई बार यह साफ किया कि DA इसलिए रोका गया था ताकि उस पैसे का इस्तेमाल COVID-19 से लड़ने, स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरी जरूरी चीजों पर किया जा सके। वित्त मंत्रालय ने भी अपने जवाबों में बार-बार दोहराया कि उस अवधि का बकाया कर्मचारियों को नहीं दिया जा सकता। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों और उनसे जुड़े संगठनों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। कर्मचारियों या उनके संगठन ने बार-बार इस मुद्दे को उठाया और वित्त मंत्रालय को मनाने की कोशिश की। कर्मचारियों का तर्क है कि यह उनका अधिकार है और जब हालात सामान्य हो जाएं तो बकाया दिया जाना चाहिए।

28 से 30 अप्रैल तक बैठक

बता दें कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने शुक्रवार को एक अहम नोटिस जारी किया है। आयोग ने बताया कि 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में होने वाली बैठकों में भाग लेने और आयोग से बातचीत करने के लिए बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हुए हैं। ऐसे में सीमित समय और व्यस्त कार्यक्रम के कारण इन तारीखों के दौरान सभी अनुरोधों को स्वीकार करना संभव नहीं होगा।

पिछले साल गठन

पिछले साल सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन किया था। जनवरी 2025 में वेतन आयोग का ऐलान किया गया तो नवंबर में इसके लिए चेयरपर्सन और अन्य मेंबर्स को नियुक्त किया गया। वेतन आयोग को 18 महीने के भीतर सिफारिशें सौंपने को कहा गया है। यह सरकार पर है कि वह वेतन आयोग की सिफारिशें अक्षरश: मान लेती है या नहीं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,