Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8th pay commission latest CGHS to be replaced with a new insurance based scheme know central govt employee
8वें वेतन आयोग में बदल जाएगी चर्चित स्कीम, केंद्रीय कर्मचारियों पर पड़ेगा असर!

8वें वेतन आयोग में बदल जाएगी चर्चित स्कीम, केंद्रीय कर्मचारियों पर पड़ेगा असर!

संक्षेप:

बता दें कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों से केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही इसकी अनुशंसाओं का प्रभाव राज्य सरकारों के कर्मचारियों के वेतन ढांचे पर भी पड़ेगा।

Nov 21, 2025 06:06 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

8th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार है। नए वेतन आयोग के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी से लेकर पेंशन तक में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली हेल्थ फैसलिटीज में भी बदलाव की उम्मीद की जा रही है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) को बीमा आधारित नई योजना से बदला जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है उम्मीद?

5वीं, 6वीं और 7वीं वेतन आयोगों ने CGHS की सीमाओं को देखते हुए बीमा मॉडल की सिफारिश की थी। 7वें आयोग ने स्पष्ट कहा था कि स्वास्थ्य बीमा लंबे समय के लिए बेहतर विकल्प है। यही वजह है कि अब आठवें वेतन आयोग से बदलाव की उम्मीद की जा रही है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक खबर में बताया गया था कि सरकार 8वें आयोग के तहत 'सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉयी एंड पेंशनर्स हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम' (CGEPHIS) लाने पर विचार कर रही है। CGEPHIS में IRDAI पंजीकृत बीमा कंपनियों के माध्यम से कैशलेस इलाज निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा, जो CGHS से अधिक व्यापक होगा। हालांकि, अभी सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि CGEPHIS से स्वास्थ्य सेवाएं आधुनिक और पहुंच योग्य होंगी।

18 महीने में रिपोर्ट देगा आयोग

बता दें कि उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को आठवें वेतन आयोग की कमान सौंपी गई है। आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट 18 महीनों में देगा, जबकि समय-समय पर अंतरिम रिपोर्टें भी देता रहेगा। न्यायमूर्ति देसाई को आयोग का प्रमुख बनाने के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), बेंगलूर के प्रोफेसर पुलक घोष को अंशकालिक सदस्य और पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन को सदस्य-सचिव बनाने का भी फैसला किया। न्यायमूर्ति देसाई इस समय भारतीय प्रेस परिषद की चेयरमैन हैं। इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग और उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की मसौदा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्ति के बाद यह उनका चौथा प्रमुख कार्यभार होगा।

कब से होगा लागू?

आमतौर पर हर 10 वर्ष के अंतराल पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाती हैं। इस परिपाटी को देखते हुए आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के भी जनवरी, 2026 से लागू किए जाने की संभावना है। पिछला यानी सातवां वेतन आयोग फरवरी, 2014 में गठित हुआ था और उसकी सिफारिशें एक जनवरी, 2016 से लागू की गई थीं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।