DA अब हर तीन महीने पर बढ़ेगा, 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है

8th Pay Commission latest updates check here
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

8th Pay Commission latest: आठवां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए एक्शन मोड में है। इसके लिए वेतन आयोग देश के अलग-अलग शहरों में लगातार बैठकें कर रहा है। वहीं, कर्मचारी संगठनों की ओर से भी वेतन आयोग से तरह-तरह के डिमांड किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक डिमांड महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर है।

क्या है डिमांड?

डीए और डीआर को हर तीन महीने में रिवाइज करने की मांग की गई है। दरअसल, भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने बीते दिनों 8वें वेतन आयोग से महंगाई भत्ता और राहत की हर तीन महीने में समीक्षा करने और DR के 25% से अधिक होने पर उन्हें मूल पेंशन में मर्जर पर विचार करने की अपील की है। BPS का कहना है कि इन कदमों से सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई का सामना करने में मदद मिलेगी। बता दें कि भारत पेंशनर्स समाज लगभग 10 लाख पेंशनभोगियों का प्रतिनिधित्व करता है।

अभी क्या है स्थिति

अभी सरकार साल में 2 बार यानी हर छह महीने पर डीए और डीआर की समीक्षा करती है। पहली छमाही के डीए और डीआर की समीक्षा मार्च या अप्रैल में होती है। वहीं, दूसरी छमाही के डीए और डीआर की समीक्षा सितंबर या अक्टूबर महीने में होती है। पहली छमाही जनवरी से जून तक की होती है तो दूसरी छमाही जुलाई से दिसंबर की अवधि की होती है।

क्या कहना है भारत पेंशनर्स समाज का?

भारत पेंशनर्स समाज ने इस बात पर जोर दिया कि महंगाई पेंशनभोगियों के जीवन स्तर पर बुरा असर डालती है और मांग की कि इस आंकड़े की समीक्षा हर तीन महीने के औसत के आधार पर की जाए। इसके साथ ही पॉइंट-टू-पॉइंट मुआवजा भी दिया जाए। भारत पेंशनर्स समाज की मुख्य मांगों में 45,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन शामिल है।

तिमाही भत्ते की समीक्षा के अलावा BPS ने 3.83 के फिटमेंट फैक्टर के साथ 45,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन और 69,000 रुपये का न्यूनतम मूल वेतन प्रस्तावित किया है। इसने फिटमेंट फैक्टर की गणना के लिए 5.2 वेटेड-यूनिट फैमिली फॉर्मूला का भी सुझाव दिया है। BPS NC-JCM स्टाफ साइड की तर्ज पर 69,000 रुपये का न्यूनतम वेतन और 3.83 का फैक्टर मांग रहा है। BPS ने 10 साल के बजाए हर पांच साल में वेतन और पेंशन की समीक्षा की भी मांग की है।

8वें वेतन आयोग की समय-सीमा

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2026 के आसपास सौंपी जाएगी। बता दें कि आने वाले महीनों में वेतन आयोग की बैठकें चेन्नई, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और जयपुर में होंगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़DA अब हर तीन महीने पर बढ़ेगा, 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा?