8वां वेतन आयोग इस स्कीम में बदलाव करेगा? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

Mar 05, 2026 11:00 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हाउस बिल्डिंग एडवांस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को घर बनाने, खरीदने, मरम्मत कराने या प्लॉट खरीदने के लिए सरकार बेहद कम ब्याज दर पर लोन देती है।

8वां वेतन आयोग इस स्कीम में बदलाव करेगा? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

8th Pay Commission latest: सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की ओर कई खास सुविधाएं मिलती हैं। इनमें से एक सुविधा हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए) की है। इस योजना में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान घर बनाने में सरकार की ओर से मदद मिलती है। अब आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद इस योजना को लेकर तरह-तरह की मांग की जा रही है। डिटेल में जानते हैं।

क्या है हाउस बिल्डिंग एडवांस योजना

हाउस बिल्डिंग एडवांस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को घर बनाने, खरीदने, मरम्मत कराने या प्लॉट खरीदने के लिए सरकार बेहद कम ब्याज दर पर लोन देती है। यह ब्याज दर आमतौर पर 6% से 7.5% के बीच होती है जबकि निजी बैंकों में होम लोन की दरें इससे काफी अधिक होती हैं। बता दें कि एक केंद्रीय कर्मचारी अपनी मूल वेतन + डीए के 34 गुना तक या 25 लाख रुपये तक की अधिकतम राशि एचबीए के रूप में ले सकता है।

यदि कर्मचारी घर का विस्तार या मरम्मत कराना चाहता है, तो इसके लिए भी निर्धारित सीमा के अनुसार एडवांस मंजूर किया जाता है। योजना केंद्र सरकार के सभी स्थायी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है जबकि कुछ शर्तों के साथ अस्थायी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि केंद्रीय कर्मचारी ने कम से कम 5 साल की सरकारी सेवा पूरी की हो। इसके अलावा कर्मचारी के नाम पर कोई सरकारी आवास या पूर्व में मकान ना हो।

अब क्या है डिमांड?

आठवें वेतन आयोग को प्रस्तुत किए जाने वाले ज्ञापन की तैयारी हेतु राष्ट्रीय डाक संगठन संघ (एफएनपीओ) ने एनसी-जेसीएम स्टाफ साइड को दिए गए अपने सुझावों में हाउस बिल्डिंग एडवांस सीमा को बढ़ाकर 75 लाख रुपये तक करने और ब्याज दर को 5% निर्धारित करने का सुझाव दिया है। इसका मकसद है कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास वास्तव में वहनीय हो सके। डिमांड है कि एचबीए के संबंध में संपत्ति को गिरवी रखने और छुड़ाने के लिए लगने वाले स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क को माफ या प्रतिपूर्ति की जा सकती है क्योंकि ये कर्मचारियों पर लगाए गए प्रक्रियात्मक दायित्व हैं।

डिमांड में ये भी है कि HBA का लाभ उठाने की पात्रता अवधि को मौजूदा पांच वर्ष की सेवा अवधि के बजाय दो वर्ष तक कम किया जा सकता है। यदि शेष सेवा अवधि सामान्य री-पेमेंट अनुसूची के अंतर्गत पूर्ण भुगतान के लिए अपर्याप्त है, तो पात्रता और री-पेमेंट क्षमता का आकलन करते समय कर्मचारी को देय संपूर्ण ग्रेच्युटी को ध्यान में रखा जा सकता है। कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा उपायों के अधीन, पुराने या पहले से निर्मित मकानों की खरीद के लिए एचबीए का लाभ उठाने की अनुमति दी जा सकती है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग ने अभी-अभी अपना कार्य शुरू किया है और अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने में 18 महीने तक का समय लग सकता है। तब तक यह निश्चित नहीं कहा जा सकता कि एफएनपीओ के सुझाव स्वीकार किए जाएंगे या नहीं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,