8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर 3.833 या 4.0 से कर्मचारियों की सैलरी में कितना आएगा अंतर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की बेंगलुरु बैठक खत्म हो गई है
  • अगली बैठक 22 अक्टूबर से मुंबई में होगी
  • जानिए फिटमेंट फैक्टर पर यूनियनों की मांग, 3.833x vs 4x का अंतर और सैलरी-पेंशन पर असर

8th pay commission
8वां वेतन आयोग की फाइनल रिपोर्ट कब आएगी? कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग की बेंगलुरु में हुई बैठक खत्म हो गई है। अब अगली बैठक 22 अक्टूबर से मुंबई में शुरू होगी। आयोग अब तक चंडीगढ़, जयपुर, पुड्डुचेरी और दिल्ली में बैठकें कर चुका है। इन बैठकों में मुख्य चर्चा फिटमेंट फैक्टर, सैलरी रिवीजन और पेंशन सुधार पर हो रही है। अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों और संगठनों ने अपने मेमोरेंडम में इन मुद्दों पर सुझाव दिए हैं। अब केंद्रीय कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा?

सबसे पहले यह समझें कि फिटमेंट फैक्टर आखिर ऐसी क्या चीज है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। बता दें फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है, जिससे मौजूदा बेसिक पे और पेंशन को बढ़ाया जाता है। फिटमेंट फैक्टर सिर्फ मिनिमम सैलरी तय नहीं करता। इसका असर पेंशन, बेसिक पे और पूरी सैलरी स्ट्रक्चर पर पड़ता है। इसलिए कर्मचारियों, पेंशनरों और स्टेकहोल्डर्स के लिए यह बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

नई बेसिक सैलरी निकालने का फॉर्मूला कुछ यूं है...

नई बेसिक पे = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

उदाहरण के लिए मान लें कि 7वें वेतन आयोग में लेवल-1 कर्मचारी की बेसिक पे 18,000 रुपये है।

  • अगर फिटमेंट फैक्टर 3.0 होता है, तो नई बेसिक सैलरी पहले की तीन गुनी यानी 54,000 रुपये हो जाएगी।
  • अगर फिटमेंट फैक्टर 4.0 होता है, तो नई बेसिक सैलरी 4 गुनी बढ़कर 72,000 रुपये हो जाएगी।

यह गणना भत्तों से पहले की है। असली टेक-होम सैलरी में DA, HRA, TA और दूसरे भत्ते जुड़ने के बाद फर्क और बड़ा होगा।

3.833x vs 4x: कितना होगा महीने का फर्क?

भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। जबकि, नेशनल काउंसिल-JCM (NCJCM) और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने 3.833 की मांग की है।

लेवल-1 कर्मचारी की बेसिक पे पर अगर गणना करें, तो 3.833 और 4 के बीच करीब 3,006 रुपये प्रति माह का अंतर बनता है। सालाना आधार पर यह करीब 36,072 रुपये होता है। यह सिर्फ बेसिक पे का फर्क है। भत्ते, कटौती और फाइनल पे स्ट्रक्चर के हिसाब से टेक-होम सैलरी पर असर अलग-अलग होगा। लेवल 15, 16 और ऊपर के कर्मचारियों पर यह फर्क और भी ज्यादा दिख सकता है।

किस यूनियन ने कितना फिटमेंट फैक्टर मांगा?

  • BPMS: 4
  • NCJCM और AIDEF: 3.833
  • महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गनाइजेशन: 3.8
  • फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO): 3.0 से 3.25
  • ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC): कम से कम 3.0

पिछले वेतन आयोगों में क्या हुआ?

  • 6वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था।
  • 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था।
  • 8वें वेतन आयोग में अभी कोई आधिकारिक फिटमेंट फैक्टर घोषित नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 के बीच हो सकता है, लेकिन यह कोई आधिकारिक ऐलान नहीं है।

आयोग की फाइनल रिपोर्ट कब आएगी: आयोग की फाइनल रिपोर्ट मई-जून 2027 में आने की संभावना जताई जा रही है। तब तक कोई भी आंकड़ा फाइनल नहीं माना जाना चाहिए।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर 3.833 या 4.0 से सैलरी में कितना आएगा अंतर?