केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है झटका! 2.0 फिटमेंट फैक्टर पर सामने आया नया कैलकुलेशन; समझें गणित

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8वें वेतन आयोग को लेकर नया वेतन कैलकुलेशन सामने आया है
  • अनुमान के मुताबिक 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर बेसिक सैलरी भले दोगुनी हो जाए, लेकिन ग्रॉस सैलरी में बढ़ोतरी लगभग 31% तक ही रह सकती है
  • आइए समझते हैं कि 2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी?
8th Pay Commission
8वें वेतन आयोग का नया कैलकुलेशन आया सामने

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। अक्सर यह माना जाता है कि अगर सरकार 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू कर देती है, तो कर्मचारियों की पूरी सैलरी दोगुनी हो जाएगी। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा होता है? जवाब है- नहीं। दरअसल, फिटमेंट फैक्टर केवल बेसिक सैलरी (मूल वेतन) पर लागू होता है, जबकि कर्मचारी के हाथ में आने वाली ग्रॉस सैलरी में कई तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं। यही वजह है कि बेसिक वेतन में 100% की बढ़ोतरी होने के बावजूद ग्रॉस सैलरी में उतनी बढ़ोतरी नहीं दिखती।

पिछले वेतन आयोगों का रिकॉर्ड भी यही बताता है। चौथे वेतन आयोग में कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में लगभग 27.60% की बढ़ोतरी हुई थी। पांचवें वेतन आयोग में यह बढ़ोतरी 31% रही। छठे वेतन आयोग में 1.86 फिटमेंट फैक्टर लागू होने के बावजूद ग्रॉस सैलरी में करीब 54% का इजाफा हुआ। वहीं, 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मिलने के बावजूद कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी औसतन केवल 14.29% ही बढ़ी। इससे साफ है कि फिटमेंट फैक्टर जितना बड़ा हो, ग्रॉस सैलरी में उतनी ही वृद्धि होगी, ऐसा जरूरी नहीं है।

इसकी सबसे बड़ी वजह सैलरी के सट्रक्चर को माना जाता है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी केवल बेसिक पे से नहीं बनती। इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) और अन्य कई भत्ते शामिल होते हैं। जब नया वेतन आयोग लागू होता है, तब महंगाई भत्ता (DA) आमतौर पर शून्य से शुरू होता है, क्योंकि उसे नए बेसिक वेतन में समायोजित कर दिया जाता है। HRA नए बेसिक के आधार पर तय होता है, लेकिन कई अन्य भत्तों में तत्काल समान अनुपात में बढ़ोतरी नहीं होती। इसी कारण ग्रॉस सैलरी की वृद्धि सीमित रह जाती है।

बैंक बाजार (BankBazaar) की एक अनुमानित गणना के अनुसार, अगर 8वें वेतन आयोग में 2.0, 2.38 या 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो लेवल-1 से लेवल-10 तक के कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में लगभग 31% से 58% तक की बढ़ोतरी हो सकती है, यानी 2.0 फिटमेंट फैक्टर का मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी के हाथ में आने वाली पूरी सैलरी दोगुनी हो जाएगी। हां, बेसिक वेतन जरूर दोगुना हो सकता है, लेकिन कुल वेतन पर अन्य भत्तों का भी असर पड़ता है। आइए अब अलग-अलग पे कमीशन के तहत ग्रॉस सैलरी में बढ़ोतरी करके देखते हैं कि सैलरी आखिरकार कहां तक पहुंच रही है?

अलग-अलग पे कमीशन के तहत ग्रॉस सैलरी में बढ़ोतरी

Pay Commission

Hike in Gross Pay

Fitment Factor

Minimum Basic Salary

4th Pay Commission

27.60%



₹ 750

5th Pay Commission

31%



₹ 2,550

6th Pay Commission

54%

1.86

₹ 7,000

7th Pay Commission

14.29%

2.57

₹ 18,000

इस अनुमान को समझने के लिए एक सरल उदाहरण लें। मान लीजिए किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। उसके साथ 60% महंगाई भत्ता और 24% HRA जोड़ने पर उसकी मौजूदा ग्रॉस सैलरी बनती है। अगर 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो बेसिक सैलरी बढ़कर 36,000 रुपये हो जाएगी। लेकिन, नया DA शून्य से शुरू होगा और केवल HRA नए बेसिक के हिसाब से जुड़ेगा। ऐसे में कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी में बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन वह 100% नहीं बल्कि अनुमानित रूप से करीब 31% के आसपास रह सकती है।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह केवल एक अनुमानित कैलकुलेशन है। वास्तविक वेतन वृद्धि इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्तों को किस तरह संशोधित करती है। इसके अलावा कर्मचारियों का वेतन स्तर, पोस्टिंग का शहर (X, Y या Z कैटेगिरी), पद और अन्य सुविधाएं भी अंतिम सैलरी को प्रभावित करेंगी।

2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 1 के कर्मचारियों की अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 18,000

Current Gross Salary (60% DA+24% HRA)

₹ 34,200
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 36,000

₹ 44,640

100%

31%

0.31

2.38

₹ 42,840

₹ 53,122

138%

55%

0.40

2.57

₹ 46,260

₹ 57,362

157%

68%

0.43

2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 2 के कर्मचारियों के लिए अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 19,900

Current Gross Salary

₹ 37,810
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 39,800

₹ 49,352

100%

31%

0.31

2.38

₹ 47,362

₹ 58,729

138%

55%

0.40

2.57

₹ 51,143

₹ 63,417

157%

68%

0.43

लेवल-3 के कर्मचारियों के लिए 2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित वेतन वृद्धि

Current Basic

₹ 21,700

Current Gross Salary

₹ 41,230
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 43,400

₹ 53,816

100%

31%

0.31

2.38

₹ 51,646

₹ 64,041

138%

55%

0.40

2.57

₹ 55,769

₹ 69,154

157%

68%

0.43

लेवल-4 के कर्मचारियों के लिए 2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 25,500

Current Gross Salary

₹ 48,450
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 51,000

₹ 63,240

100%

31%

0.31

2.38

₹ 60,690

₹ 75,256

138%

55%

0.40

2.57

₹ 65,535

₹ 81,263

157%

68%

0.43

2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 5 के कर्मचारियों की अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 29,200

Current Gross Salary

₹ 55,480
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 58,400

₹ 72,416

100%

31%

0.31

2.38

₹ 69,496

₹ 86,175

138%

55%

0.40

2.57

₹ 75,044

₹ 93,055

157%

68%

0.43

लेवल 6 के कर्मचारियों के लिए 2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 35,400

Current Gross Salary

₹ 67,260
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross Salary Hike

Ratio

2

₹ 70,800

₹ 87,792

100%

30.50%

0.31

2.38

₹ 84,252

₹ 1,04,472

138%

55.30%

0.40

2.57

₹ 90,978

₹ 1,12,813

157%

67.70%

0.43

2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 7 के कर्मचारियों की अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 44,900

Current Gross Salary

₹ 85,310
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 89,800

₹ 1,11,352

100%

31%

0.31

2.38

₹ 1,06,862

₹ 1,32,509

138%

55%

0.40

2.57

₹ 1,15,393

₹ 1,43,087

157%

68%

0.43

लेवल 8 के कर्मचारियों के लिए 2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 47,600

Current Gross Salary

₹ 90,440
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 95,200

₹ 1,18,048

100%

31%

0.31

2.38

₹ 1,13,288

₹ 1,40,477

138%

55%

0.40

2.57

₹ 1,22,332

₹ 1,51,692

157%

68%

0.43

लेवल 9 के कर्मचारियों के लिए 2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 53,100

Current Gross Salary

₹ 1,00,890
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 1,06,200

₹ 1,31,688

100%

31%

0.31

2.38

₹ 1,26,378

₹ 1,56,709

138%

55%

0.40

2.57

₹ 1,36,467

₹ 1,69,219

157%

68%

0.43

लेवल 10 के कर्मचारियों के लिए 2.0, 2.38 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी

Current Basic

₹ 56,100

Current Gross Salary

₹ 1,06,590
Fitment Factor

Revised Basic

New Gross Salary

Basic Pay Hike

Gross salary hike

Ratio

2

₹ 1,12,200

₹ 1,39,128

100%

31%

0.31

2.38

₹ 1,33,518

₹ 1,65,562

138%

55%

0.40

2.57

₹ 1,44,177

₹ 1,78,779

157%

68%

0.43

फिलहाल, 8वें वेतन आयोग ने अपनी अंतिम सिफारिशें जारी नहीं की हैं। इसलिए फिटमेंट फैक्टर और वेतन वृद्धि को लेकर चल रही सभी गणनाएं संभावित अनुमान हैं। अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही सामने आएगा। ऐसे में कर्मचारियों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

डिस्क्लेमर:- ये अनुमानित आंकड़े माने गए फिटमेंट फैक्टर पर आधारित हैं। अंतिम वेतन और भत्ते अलग हो सकते हैं। सोर्स- BankBazaar.com/economictimes

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।