25% DA पर कितनी होगी नई सैलरी? 8वें वेतन आयोग की बैठक शुरू
मुख्य बातें
- 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं
- 8वें वेतन आयोग की दो दिन की बैठक बुधवार से बेंगलुरु में शुरू हो गई है
- बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे संबंधित संगठनों से वेतन, भत्ते, पेंशन और कामकाज से जुड़ी मांगों पर चर्चा की जा रही है

8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 8वें वेतन आयोग की दो दिन की बैठक बुधवार से बेंगलुरु में शुरू हो गई है। बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे संबंधित संगठनों से वेतन, भत्ते, पेंशन और कामकाज से जुड़ी मांगों पर चर्चा की जा रही है। वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय होगी और इसी के आधार पर महंगाई भत्ते (DA) कैलकुलेट की जाएगी। ऐसे में लेवल 6, 7 और 8 के कर्मचारियों के लिए 25% DA कितना होगा और इससे उनकी सैलरी में कितना बदलाव आ सकता है, यह जानना काफी अहम है। आइए जानते हैं डिटेल में…
कितनी हो सकती है बेसिक सैलरी
8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ने की उम्मीद है। उदाहरण के तौर पर, अगर 2.00 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो लेवल 6 की मौजूदा 35,400 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 70,800 रुपये हो सकती है। वहीं 2.15, 2.28 और 2.57 के फिटमेंट फैक्टर पर यह क्रमशः 76,110 रुपये, 80,712 रुपये और 90,978 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके बाद अगर नई बेसिक सैलरी पर 25% DA मानकर कैलकुलेट की जाए, तो लेवल 6 के कर्मचारी को फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बेसिक+DA करीब 88,500 रुपये से 1.14 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। हालांकि, यह केवल अनुमानित गणना है और इसमें HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस व अन्य भत्ते शामिल नहीं हैं। 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश और सरकार के फैसले के बाद ही वास्तविक सैलरी स्पष्ट होगी।
कैसे तय होता है DA
DA यानी महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है। इसकी कैलकुलेशन AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स के आधार पर होती है। सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA में बदलाव करती है। बता दें कि 2.00, 2.15, 2.28 और 2.57 जैसे फिटमेंट फैक्टर और 25% DA वाले आंकड़े केवल अनुमानित कैलकुलेशन हैं। रियल सैलरी और DA कितना होगा, यह 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा।


