8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन के लागू होते ही मिलेगा 12 लाख रुपये का एरियर! कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission latest Updates: 8वें पे कमीशन के लागू होने के बाद कर्मचारियों को 12 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है
  • ऐसा तब होगा जब फिटमेंट फैक्टर 3.83 और समय कम से कम 24 महीने का रहे
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन के लागू होते ही मिलेगा 12 लाख रुपये का एरियर! कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

8th Pay Commission latest Updates: केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इस समय 8वें वित्त आयोग को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं। फिटमेंट फैक्टर से लेकर एरियर तक का बड़े सवाल का जवाब अभी मिलना बाकि है। जिसकी वजह से एम्पॉयीज के बीच कौतुहल बना हुआ है। 7वां वित्त आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया है। 1 जनवरी से 8वां वित्त आयोग लागू हो गया है। यही वजह है कि कर्मचारियों में पे कमीशन से जुड़ी जानकारियों को लेकर खूब बातचीत हो रही है। बता दें, नए पे कमीशन की रिपोर्ट का असर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स पर सीधा पड़ेगा।

क्या कर्मचारियों को मिलेगा एरियर? (8th Pay Commission arrears)

अमूमन देखा जाता है कि पे कमीशन को लागू होने और प्रभावी होने में काफी अंतर रहता है। इसके पीछे की वजह रिपोर्ट तैयार करने और फिर सरकार का उसपर फैसला होना होता है। 8वां पे कमीशन के लागू होने की तारीख 1 जनवरी 2026 है। लेकिन इसे ठीक ढंग से प्रभावी होने में अभी समय लगेगा। आयोग की तरफ से इस समय रिपोर्ट आदि तैयार किया जा रहा है। हिसाब से कर्मचारी एरियर के लिए एरियर के लिए योग्य रहेंगे। लेकिन इसपर अंतिम फैसला सरकार की तरफ से किया जाना है।

कितना मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर?

केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन में कितना एरियर मिलेगा यह बहुत कुछ फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग पे कमीशन से की है।

अगर यह फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तब की स्थिति में बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 69000 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा। यानी बेसिक पे में 51000 रुपये की बढ़ोतरी 3.83 फिटमेंट फैक्टर के लागू होने पर हो सकती है। मान लीजिए 8वां वित्त आयोग प्रभावी होने में 24 महीने का समय लग जाए। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को 12.24 लाख रुपये तक का एरियर मिलेगा। वहीं, अगर 18 महीने का एरियर मिलता है तब भी राशि 9.18 लाख रुपये हो जाएगी। बता दें, केंद्र सरकार ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर पर कोई फैसला नहीं किया है।

फिटमेंट फैक्टर, बेसिक पे, DA आदि होगा काफी अहम

अंतिम एरियर कई फैक्टर पर निर्भर करेगा। जिसमें बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता के मर्जर का फॉर्मूला (अगर कोई है तो), किसी तारीख से मिलेगा, कर्मचारी का अपने पे लेवल आदि है। बता दें, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 8वें वित्त आयोग 2027 के अंततक पूरी तरह से लागू हो सकता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,