8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में कर्मचारियों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 5% ब्याज पर ₹75 लाख? लिमिट बढ़ाने की मांग
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन को लेकर इस समय कर्मचारियों और पेंशनर्स में खूब चर्चा हो रही है। दो वर्ग ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी चाहते हैं कि घर बनाने के लिए एडंवास लिमिट को 8वें पे कमिशन में बढ़ाया जाए।

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन को लेकर इस समय कर्मचारियों और पेंशनर्स में खूब चर्चा हो रही है। दो वर्ग ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी चाहते हैं कि घर बनाने के लिए एडंवास लिमिट को 8वें पे कमिशन में बढ़ाया जाए। इसके पीछे उनका पक्ष है कि सभी शबरों में प्रॉपर्टी की कीमत में इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से मौजूदा सीमा नाकाफी है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मैक्सिम बिल्डिंग एडवांस की लिमिट को बढ़ाकर 75 लाख रुपये कर दिया जाए। साथ ही इसके लिए ब्याज दर 5 प्रतिशत हो। बता दें, यह डिमांड नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से किया गया है।
इस समय कितनी है लिमिट?
7वें पे कमीशन में हाउस बिल्डिंग एडवांस की लिमिट को 25 लाख रुपये या फिर 34 महीने का बेसिक निर्धारित किया गया है। इस समय बेसिक एडवांस पर 7.5 प्रतिशत ब्याज कर्मचारियों को देना पड़ता है। कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा लिमिट शहरों के खर्चों की अपेक्षा काफी कम है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेज इजाफा देखने को मिला है।
8वें पे कमिशन को मिला है यह दो और सुझाव
संगठनों की तरफ से दिए प्रस्ताव में कहा गया है कि हाउस बिल्डिंग एडवांस की लिमिट को कर्मचारियों की 60 महीने की सैलरी के बराबर कर दिया जाए। इसके अलावा नौकरी की सीमा को 5 साल से घटाकर 2 साल कर दिया जाए। बता दें, हाउस बिल्डिंग एडवांस एक प्रकार का लोन है। जो सरकार की तरफ से कर्मचारियों को घर खरीदने या फिर बनाने के लिए दिया जाता है।
8वें पे कमीशन ने अपना काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि 18 महीने इस रिपोर्ट को तैयार होने और जमा करने में लगेंगे। कर्मचारियों की तरफ से 8वें पे कमीशन की डिमांड लम्बे समय से की जा रही थी।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


