वेतन आयोग ने उठाया बड़ा कदम, इन सरकारी कर्मचारियों को जानना जरूरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पश्चिम बंगाल सरकार के 7वें वेतन आयोग ने एक खास वेबसाइट बनाने का फैसला किया है
  • वेबसाइट यह पक्का करने में मदद करेगी कि कर्मचारियों और दूसरे संबंधित लोगों तक सिर्फ सही जानकारी ही पहुंचे
black money
7वां वेतन आयोग वेबसाइट लॉन्च करेगा

7th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग की सिफारिश देने की डेडलाइन अगले साल की पहली छमाही में पूरी हो रही है। इस माहौल के बीच 7वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपने के लिए तैयारी में जुट गया है। इसी कड़ी में एक अहम कदम भी उठाया है।

किस राज्य का वेतन आयोग

दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार के 7वें वेतन आयोग ने अपनी कार्यवाही और आधिकारिक अपडेट को जनता तक पहुंचाने के लिए एक खास वेबसाइट बनाने का फैसला किया है। यह फैसला राज्य सचिवालय में आयोग की पहली बैठक के दौरान लिया गया, जो सरकार द्वारा इसके काम-काज के नियम औपचारिक रूप से घोषित किए जाने के कुछ ही समय बाद हुई। अधिकारी ने साफ किया कि आयोग ने अभी तक वेतन, भत्ते या पेंशन में किसी बदलाव का प्रस्ताव नहीं दिया है। उम्मीद है कि यह वेबसाइट जल्द ही शुरू हो जाएगी और इस पर आयोग की गतिविधियों, आधिकारिक नोटिफिकेशन और संबंधित स्टेकहोल्डर्स के लिए अपने विचार और जरूरी डेटा जमा करने के मौकों की जानकारी मिलेगी। इसके जरिए कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग पैनल को ज्ञापन भी सौंप सकेंगे।

अधिकारी ने बताया कि वेतन आयोग ने सरकारी कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी या दस्तावेजों पर भरोसा न करने की अपील की है। उन्होंने आगे कहा कि यह खास वेबसाइट इसलिए बनाई जा रही है ताकि आयोग से जुड़ी सभी वेरिफाइड जानकारी एक ही अधिकृत प्लेटफॉर्म पर मिल सके। यह वेबसाइट यह पक्का करने में मदद करेगी कि कर्मचारियों और दूसरे संबंधित लोगों तक सिर्फ सही जानकारी ही पहुंचे।

7वें वेतन आयोग के सदस्य

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए गठित 7वें वेतन आयोग के पैनल के प्रमुख रिटायर्ड IAS अधिकारी अतानु चक्रवर्ती हैं। सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के सीनियर फेलो पार्थ मुखोपाध्याय और IIM कलकत्ता में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर पार्थप्रतिम पाल इसके सदस्य हैं। IAS अधिकारी देबीप्रसाद कर्णम सदस्य-सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं।

वेतन आयोग क्या काम करेगा

पश्चिम बंगाल में वेतन आयोग राज्य सरकार के कर्मचारियों के मौजूदा वेतन ढांचे के साथ-साथ महंगाई भत्ता, विशेष और यात्रा भत्ते, प्रमोशन के नियम, पेंशन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले दूसरे लाभों की समीक्षा करे। वेतन आयोग यह देखेगा कि किसी भी बदले हुए वेतन ढांचे के तहत शुरुआती वेतन कैसे तय किया जाए।

यह पैनल राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन स्तर को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन स्तर के बराबर लाने की संभावनाओं पर भी विचार करेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़वेतन आयोग ने उठाया बड़ा कदम, इन सरकारी कर्मचारियों को जानना जरूरी