Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़7th pay commission Central Govt employees can buy a flat and plot advance salary and cheap home loan interest rate
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जबरदस्त है यह योजना, सरकार पूरा करेगी घर का सपना

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जबरदस्त है यह योजना, सरकार पूरा करेगी घर का सपना

संक्षेप:

बता दें कि हाउस बिल्डिंग एडवांस की सुविधा केंद्र सरकार के स्थायी कर्मचारियों को मिलती है। कुछ शर्तों के साथ अस्थायी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि केंद्रीय कर्मचारी ने कम से कम 5 साल की सरकारी सेवा पूरी की हो।

Jan 16, 2026 04:09 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

7th pay commission: अपने घर का सपना हर कोई देखता है लेकिन इसे साकार करना इतना आसान भी नहीं होता। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों को घर बनाने के लिए सरकार की ओर से मदद मिल जाती है। यह मदद केंद्र सरकार की हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) योजना के तहत मिलती है। आइए योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) योजना

दरअसल, योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारी ₹1.25 करोड़ तक मूल्य के मकान, फ्लैट या प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने पर केंद्रीय कर्मचारियों को अधिकतम अग्रिम राशि (एडवांस) ₹25 लाख तक मिल जाती है। HBA नियमों के मुताबिक, कोई भी कर्मचारी अपने मूल वेतन के 139 गुना या ₹1 करोड़, जो भी कम हो, तक की लागत वाले मकान या फ्लैट के लिए एडवांस ले सकता है। नियमों के अनुसार, अधिकतम एडवांस राशि कर्मचारी के 34 महीने के मूल वेतन के बराबर होगी, लेकिन यह ₹25 लाख से अधिक नहीं हो सकती। इसके साथ ही यह राशि मकान या फ्लैट की कुल लागत और कर्मचारी की चुकाने की क्षमता में से जो भी कम हो, उसी के आधार पर तय की जाएगी।

किन कर्मचारियों को मिलती है सुविधा

बता दें कि हाउस बिल्डिंग एडवांस की सुविधा केंद्र सरकार के स्थायी कर्मचारियों को मिलती है। कुछ शर्तों के साथ अस्थायी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि केंद्रीय कर्मचारी ने कम से कम 5 साल की सरकारी सेवा पूरी की हो। वे कर्मचारी जो पहले से किसी बैंक या वित्तीय संस्था से होम लोन ले चुके हैं, वे भी चाहें तो अपने मौजूदा लोन को HBA में बदल सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारी के नाम पर कोई सरकारी आवास या पूर्व में आवास संबंधी सरकारी लाभ न लिया गया हो। वहीं, पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हों तो केवल एक ही HBA ले सकता है। वर्तमान में HBA पर ब्याज दर 7.44 प्रतिशत निर्धारित की गई है। यह ब्याज दर हर वित्तीय वर्ष में वित्त मंत्रालय से परामर्श के बाद समीक्षा की जाती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।