5 गुना मुनाफा हुआ तो डिफेंस स्टॉक MTAR पर टूट पड़े निवेशक, 5% का लगा अपर सर्किट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Defence Stock: आज MTAR टेक्नोलॉजीज का शेयर BSE पर 5,290 रुपये प्रति शेयर पर खुला
  • कारोबार के दौरान यह 5,442.25 रुपये के हाई और 5,277 रुपये के निचले स्तर को छू गया
  • आने वाले समय में ₹6,050-₹6,100 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य करेगा
Defence Stock MTAR
डिफेंस स्टॉक MTAR पर टूट पड़े निवेशक, 5% का लगा अपर सर्किट

घरेलू शेयर मार्केट की चाल जहां आज गुरुवार 30 जुलाई को बेहद सुस्त है तो वहीं डिफेंस कंपनी MTAR टेक्नोलॉजीज के शेयर उड़ान भर रहे हैं। इस स्टॉक पर निवेशक आज इस कदर टूटे कि शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया। यह उछाल कंपनी द्वारा बुधवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए पहली तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आया है। रक्षा क्षेत्र की इस कंपनी ने अपनी प्रॉफिटेबिलिटी में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है, जो मजबूत राजस्व वृद्धि और मार्जिन विस्तार से संभव हुआ है।

MTAR के पहली तिमाही के नतीजे

MTAR टेक्नोलॉजीज का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर लगभग पांच गुना बढ़कर 50.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 10.8 करोड़ रुपये था। कंपनी के ऑपरेशंस से इनकम भी दोगुनी से अधिक होकर 157 करोड़ रुपये से बढ़कर 360 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी का EBITDA बढ़कर 85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 28 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी 18.1% से बढ़कर 23.5% हो गया, जो बेहतर परिचालन दक्षता और हाई ऑपरेटिंग प्रॉफिट को बताता है।

कंपनी के प्रदर्शन से गदगद मैनेजमेंट

कंपनी के इस प्रदर्शन से मैनेजमेंट भी गदगद है। मैनेजिंग डारेक्टर पर्वत श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, "हमने एक और मजबूत तिमाही पेश की है और हमारा तिमाही प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष के लिए दिए गए विकास मार्गदर्शन के अनुरूप रहा है। हम मानते हैं कि हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं, जहां हमारे प्रत्येक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र विकास के अगले चरण के लिए तैयार हैं।"

क्या इस शेयर में अभी दांव लगाना रहेगा सही?

SBI सिक्योरिटीज के तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह के अनुसार, MTAR टेक्नोलॉजीज (MTARTECH) में 19 जून को 8,714 रुपये के हाई को छूने के बाद से लगातार निचले स्तर बन रहे हैं, जो दर्शाता है कि शेयर निरंतर गिरावट के रुझान में है।

उन्होंने कहा कि शेयर वर्तमान में अपने 20-दिन, 50-दिन और 100-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से नीचे कारोबार कर रहा है, जो निकट अवधि में कमजोरी को दर्शाता है।

शाह ने आगे बताया कि बढ़ता ADX मंदी के रुझान को मजबूत कर रहा है, जबकि RSI 40 से नीचे फिसल गया है और लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा है, जो कमजोर खरीदारी रुचि की ओर इशारा करता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ₹6,050-₹6,100 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य करेगा। जब तक शेयर इस स्तर से नीचे कारोबार करता है, तब तक मंदी का रुझान बना रहने की संभावना है। नीचे की ओर, ₹4,850-₹4,800 का जोन एक महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है, जो 200-दिन के EMA के साथ भी मेल खाता है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़5 गुना मुनाफा हुआ तो डिफेंस स्टॉक MTAR पर टूट पड़े निवेशक, 5% का लगा अपर सर्किट