शेयर बाजार में आज बंपर उछाल की 5 वजहें, जिनसे सेंसेक्स-निफ्टी को मिली रफ्तार

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: अरसे बाद शेयर मार्केट में आज रौनक लौटी है
  • सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी है
  • निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ
  • आइए समझें कि इस तेजी के पीछे 5 वजहें कौन-कौन हैं…
शेयर बाजार में आज बंपर उछाल की 5 वजहें, जिनसे सेंसेक्स-निफ्टी को मिली रफ्तार

Stock Market Today: अरसे बाद आज 1 अप्रैल, बुधवार को घरेलू शेयर मार्केट में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। मार्केट में तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 2,000 अंकों से अधिक उछलकर 73,965 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 में 600 अंकों से अधिक का उछाल देखा गया और यह 22,941 के डे हाई पर जा पहुंचा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 4 प्रतिशत तक की तेजी आई। इस तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 412 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 425 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के 5 कारण

  1. अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होने की उम्मीद

शेयर बाजार को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के जल्द खत्म होने के संकेतों से काफी राहत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान पर सैन्य हमले अगले दो से तीन सप्ताह में समाप्त किए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार अब संघर्ष समाप्त होने की संभावना को पहले ही भुनाने लगा है।

2. ग्लोबल मार्केट में तेजी से बदला बाजार का मूड

दुनिया भर के शेयर बाजारों में दिख रही तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 7 प्रतिशत से अधिक उछला, जबकि जापान का निक्की और ताइवान का बाजार 4 प्रतिशत तक चढ़ गए। अमेरिकी बाजार में भी नैस्डैक में 4 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

3. डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 100 के स्तर से नीचे फिसल गया, वहीं अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड घटकर 4.293 प्रतिशत पर आ गई। डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई इस गिरावट को भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

4.कमजोर वैल्यूएशन में खरीदारी का मौका

मार्च में निफ्टी 50 में 11.3 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। यह लगातार चौथा महीना था जब बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस तेज गिरावट के बाद कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के दाम काफी आकर्षक स्तर पर आ गए थे। ईरान युद्ध समाप्त होने के संकेतों के बीच निवेशकों ने इसे खरीदारी का अच्छा अवसर माना और बाजार में तेजी आई।

5. टेक्निकल फैक्टर्स भी आया काम

कारोबार के दौरान निफ्टी 50 ने 22,700–22,800 के अहम रेजिस्टेंट लेवल को पार कर लिया और 22,900 के स्तर को एक बार फिर से वापस हासिल कर लिया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रेटजिस्ट हितेश टेलर के अनुसार, निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 22,150–22,200 के स्तर पर देखा जा रहा है, जबकि रेजिस्टेंट 22,700–22,800 पर है। आरएसआई 32.01 पर है, जो लगभग ओवरसोल्ड स्थिति को दर्शाता है। टेलर का मानना है कि अगर निफ्टी 22,770 के स्तर को पार करता है तो यह 23,040 से 23,600 तक जा सकता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,