Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़400 percent rally in five years multibagger stock krishival foods to be in focus on monday after fundraise move
मल्टीबैगर रिटर्न से निवेशकों को मालामाल कर चुका यह शेयर, अब कंपनी ने अहम बैठक

मल्टीबैगर रिटर्न से निवेशकों को मालामाल कर चुका यह शेयर, अब कंपनी ने अहम बैठक

संक्षेप:

कृषिवाल फूड्स के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे क्योंकि कृषिवाल फूड्स का निदेशक मंडल 27 अक्टूबर को राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी पर विचार करने को बैठक करेगा। राइट्स इश्यू डिस्काउंट पर शेयर देकर फंड जुटाने का एक तरीका है।

Sat, 18 Oct 2025 02:48 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Krishival foods stock: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने पांच साल की अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक कृषिवाल फूड्स है। इस कंपनी के शेयर सोमवार, 20 सितंबर को फोकस में रहेंगे क्योंकि कृषिवाल फूड्स का निदेशक मंडल 27 अक्टूबर को राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी पर विचार करने को बैठक करेगा। कृषिवाल फूड्स ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि इस बैठक में राइट्स इश्यू के जरिए वारंट या अन्य सिक्योरिटीज को जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी दी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है राइट्स इश्यू का मतलब?

राइट्स इश्यू डिस्काउंट पर शेयर देकर फंड जुटाने का एक तरीका है। राइट्स इश्यू के माध्यम से, शेयरधारक अधिक शेयर खरीदकर उक्त कंपनी में अपना आनुपातिक स्वामित्व बनाए रख सकते हैं। इसके बदले में कंपनी विस्तार, ऋण चुकाने आदि जैसी जरूरतों के लिए पूंजी जुटाती है। हालांकि, शेयरधारकों के लिए राइट्स खरीदना अनिवार्य नहीं है और वे चाहें तो अपने "राइट्स" बेच भी सकते हैं।

कृषिवाल फूड्स के शेयर का परफॉर्मेंस

कृषिवाल फूड्स के शेयर शुक्रवार, 17 अक्टूबर को बीएसई पर 1.05 प्रतिशत बढ़कर ₹485 प्रति शेयर पर बंद हुए। इस कंपनी के शेयरों ने पिछले पांच साल में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। अप्रैल 2022 में भारतीय एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने के बाद से इसमें लगभग 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे यह एक मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है। पिछले एक साल में कृषिवाल फूड्स के शेयर बीएसई पर 68.80 प्रतिशत चढ़े हैं।

इस साल अब तक कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 95 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले एक महीने में, कृषिवाल फूड्स के शेयर की कीमत बीएसई पर 5 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर में 3.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषिवाल फूड्स के शेयर 8 अक्टूबर 2025 को ₹497 के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे जबकि 11 अगस्त 2025 को ₹355 के 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर पर पहुंचे।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।