Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़4 stocks under rs 100 have given returns of up to more than 22000 pc in 5 years do you also want to buy them
₹100 से कम के इन 4 शेयरों ने 5 साल में दिया 22000% तक का रिटर्न, क्या आपका भी है खरीदने का मन

₹100 से कम के इन 4 शेयरों ने 5 साल में दिया 22000% तक का रिटर्न, क्या आपका भी है खरीदने का मन

संक्षेप:

Multibagger Stocks: स्वदेशी इंडस्ट्रीज, हजूर होटल्स, रेलिश फार्मा और हिन्दुस्तान एवरेस्ट जैसी कंपनियों के शेयरों ने जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। स्वदेशी का शेयर पिछले तीन साल में 4,342% और पांच साल में 22,668% उछला है, जो इस अवधि की सबसे बड़ी उछाल मानी जा रही है।

Oct 10, 2025 01:48 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stocks: स्टॉक मार्केट में बीते तीन से पांच वर्षों के दौरान कुछ स्मॉल-कैप कंपनियों ने निवेशकों को हैरत में डाल दिया है। स्वदेशी इंडस्ट्रीज, हजूर होटल्स, रेलिश फार्मा और हिन्दुस्तान एवरेस्ट जैसी कंपनियों के शेयरों ने जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। स्वदेशी का शेयर पिछले तीन साल में 4,342% और पांच साल में 22,668% उछला है, जो इस अवधि की सबसे बड़ी उछाल मानी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

32 पैसे से 72.86 रुपये का सफर

5 साल पहले स्वदेशी का शेयर महज 32 पैसे का था। 2024 की शुरुआत में 1.82 रुपये पर पहुंचा और 30 दिसंबर 2024 तक यह 2.92 रुपये का हो गया। इस स्टॉक ने रॉकेट की तेजी दिखाई और इस साल करीब 2400 पर्सेंट उछलकर 72.86 रुपये पर पहुंच गया।

आज किस भाव पर मिल रहे शेयर

दोपहर पौने दो बजे के करीब स्वदेशी के शेयर 72.90 रुपये पर थे। हजूर होटल्स के शेयर 37.70 रुपये, रेलिश फार्मा 33.7 रुपये और हिन्दुस्तान एवरेस्ट के शेयर 70.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

किसने कितना दिया रिटर्न

इक्विटी मास्टर के मुताबिक हजूर होटल्स ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच साल में करीब 18,795% का रिटर्न दिया। वहीं रेलिश फार्मा और हिंदुस्तान एवरेस्ट ने क्रमशः 11,285% और 11,129% तक की बढ़ोतरी दिखाई। इन कंपनियों के मार्केट कैप अब ₹788 लाख से लेकर ₹19,874 लाख के बीच पहुंच गए हैं।

क्या हैं उछाल का राज

विशेषज्ञों के अनुसार, इन कंपनियों में तेज उछाल का कारण तेज़ मुनाफा वृद्धि (CAGR) और बेहतर आरओई (Return on Equity) है। उदाहरण के लिए रेलिश फार्मा का तीन वर्ष का प्रॉफिट CAGR 361% रहा है, जबकि हिन्दुस्तान एवरेस्ट का आरओई 31.6% दर्ज हुआ है। हालांकि, उच्च P/E रेशियो (59 से 175 के बीच) यह भी दर्शाता है कि इन स्टॉक्स में आगे वैल्यूएशन जोखिम बना हुआ है।

निवेश विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की कंपनियों में निवेश से पहले सतर्कता जरूरी है, क्योंकि तेजी के साथ अस्थिरता भी बेहद ऊंची होती है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।