बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ें! अगले हफ्ते 4 दिन रहेगी छुट्टी, किस दिन होगा काम? देखें पूरी लिस्ट

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

13 से 19 अप्रैल 2026 के बीच कई प्रमुख त्योहारों जैसे अंबेडकर जयंती, पोहेला बोइशाख और बिहू के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 4 दिन तक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होंगी और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहेंगे।

बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ें! अगले हफ्ते 4 दिन रहेगी छुट्टी, किस दिन होगा काम? देखें पूरी लिस्ट

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़े काम करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 4 दिन तक बंद रह सकते हैं। इसकी वजह कई बड़े त्योहार जैसे अंबेडकर जयंती, पोहेला बोइशाख और बोहाग बिहू हैं, जिनके चलते विभिन्न राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले से प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो जाता है।

रिजर्व बैंक के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक 14 अप्रैल को देश के कई बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 15 अप्रैल को भी कई राज्यों में छुट्टी जारी रहेगी, खासतौर पर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के इलाकों में। वहीं 16 अप्रैल को कुछ चुनिंदा राज्यों में बोहाग बिहू (Bohag Bihu) के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 19 अप्रैल को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

तारीखदिनत्योहारजगह
14 अप्रैल 2026मंगलवारAmbedkar Jayanti, तमिल न्यू ईयर, बैसाखी, बोहाग बिहूदेश के कई प्रमुख शहर (मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, आदि)
15 अप्रैल 2026बुधवारPohela Boishakh, विषु, बिहूपूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्य
16 अप्रैल 2026गुरुवारBohag Bihuअसम, केरल, कुछ अन्य क्षेत्र
18 अप्रैल 2026शनिवार(तीसरा शनिवार – बैंक खुले रहेंगे)पूरे भारत में बैंक खुले
19 अप्रैल 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में बैंक बंद

हालांकि एक राहत की बात यह है कि 18 अप्रैल, जो इस महीने का तीसरा शनिवार है, उस दिन बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि भारत में बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। ऐसे में आप उस दिन अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं।

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं, बल्कि यह राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से तय होती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी लोकल ब्रांच से जानकारी जरूर लें। भले ही शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, यानी आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, कैश निकाल सकते हैं और बैलेंस चेक कर सकते हैं। लेकिन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना या बैंक मैनेजर से मुलाकात जैसे काम छुट्टी के दौरान संभव नहीं होंगे।

त्योहारों के इस हफ्ते में बैंकिंग कामकाज थोड़ा प्रभावित रहेगा, इसलिए समय रहते अपनी प्लानिंग करना ही सबसे समझदारी भरा कदम होगा।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,