3 फ्री शेयर का तोहफा, अब धमाल मचाए हैं कंपनी के शेयर, लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • एक छोटी कंपनी गौतम एग्जिम ने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है
  • कंपनी ने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे हैं
  • गौतम एग्जिम के शेयर गुरुवार को 11% से ज्यादा उछल गए हैं
  • कंपनी के शेयर बुधवार को भी 20 पर्सेंट के अपर सर्किट पर पहुंच गए थे
Gautam Exim

एक छोटी कंपनी गौतम एग्जिम ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटे हैं। गौतम एग्जिम ने 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 3 फ्री शेयर दिए हैं। इधर, कंपनी के शेयर तूफानी तेजी के साथ दौड़ रहे हैं। गौतम एग्जिम लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 11 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 45.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर थे। गौतम एग्जिम के शेयर बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 40.85 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर गुरुवार को अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं।

1119% चढ़ गए हैं गौतम एग्जिम के शेयर
गौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim) के शेयर पिछले 5 साल में 1119 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 18 जून 2021 को 3.73 रुपये पर थे। गौतम एग्जिम लिमिटेड के शेयर 11 जून 2026 को 45.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 778 पर्सेंट की जोरदार तेजी आई है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो गौतम एग्जिम के शेयर 420 पर्सेंट उछले हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 106 पर्सेंट चढ़ गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 26 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। गौतम एग्जिम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 46.19 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 20.94 रुपये है।

शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
गौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने हाल में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। गौतम एग्जिम के शेयर 22 मई को स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट पर थे। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। गौतम एग्जिम का मार्केट कैप गुरुवार को 112 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.92 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.08 पर्सेंट है।

गौतम एग्जिम का बिजनेस
गौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim Limited) एक भारतीय ट्रेडिंग और आयात-निर्यात कंपनी है। कंपनी का इंडस्ट्रियल रॉ मैटीरियल्स में स्पेशलाइजेशन है। गौतम एग्जिम प्राथमिक रूप से रिसाइकल करने योग्य वेस्ट पेपर, पल्प, पेपर मिल्स और केमिकल्स यूनिट्स के लिए स्पेशियलिटी केमिकल्स का आयात करती है। कंपनी गुजरात और मुंबई से ऑपरेट करती है। गौतम एग्जिम लिमिटेड इंपोर्ट/एक्सपोर्ट फाइनेंसिंग स्कीम्स भी उपलब्ध कराती है। कंपनी क्राफ्ट पेपर रोल्स, लाइनर बोर्ड्स जैसे फिनिश्ड पेपर प्रॉडक्ट्स का एक्सपोर्ट करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।