सैलरी वालों की बल्ले-बल्ले! इन शहरों में 50% तक मिलेगा HRA, EV लेने पर ये टैक्स बेनिफिट

Mar 22, 2026 12:39 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अब टैक्स सिस्टम पहले से ज्यादा स्मार्ट, डिजिटल और पारदर्शी बनने जा रहा है, जिससे ईमानदार टैक्सपेयर्स को फायदा मिलेगा और टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी। आइए 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहे नए टैक्स सिस्टम को विस्तार से समझ लेते हैं।

सैलरी वालों की बल्ले-बल्ले! इन शहरों में 50% तक मिलेगा HRA, EV लेने पर ये टैक्स बेनिफिट

सरकार ने हाल ही में इनकम टैक्स रूल 2026 (Income-tax Rules 2026) लागू कर दिए हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से नए टैक्स सिस्टम के साथ लागू होंगे। ये नियम सीधे तौर पर सैलरी पाने वाले लोगों के लिए काफी अहम बदलाव लेकर आए हैं। खास बात यह है कि सरकार ने टैक्स दरों में बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन नियमों को ज्यादा साफ, डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर फोकस किया है। आइए जरा विस्तार से इसको समझते हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को लेकर बड़ा बदलाव



सबसे बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को लेकर आया है। अब कंपनियां अपने कर्मचारियों को EV कार देने पर टैक्स में राहत दे सकेंगी। अगर कंपनी गाड़ी का खर्च उठाती है, तो सिर्फ ₹5,000 प्रति माह (और ₹3,000 ड्राइवर के लिए) टैक्सेबल माना जाएगा। वहीं, अगर कर्मचारी कुछ खर्च खुद उठाता है, तो यह वैल्यू और कम हो जाएगी। इससे EV अब सैलरी पैकेज का एक आकर्षक हिस्सा बन सकते हैं और लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियां अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

HRA को लेकर बड़ा बदलाव

दूसरा बड़ा बदलाव HRA (House Rent Allowance) को लेकर है। अब बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी 50% HRA छूट वाले शहरों में शामिल कर लिया गया है। पहले यह सुविधा सिर्फ मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता तक सीमित थी। हालांकि, नोएडा, गुरुग्राम और नवी मुंबई जैसे शहर अभी भी 40% वाली कैटेगरी में ही रहेंगे, जिससे कुछ लोगों को असमानता महसूस हो सकती है।

सख्त हुई डिजिटल रिपोर्टिंग


इसके अलावा सरकार ने डिजिटल रिपोर्टिंग को काफी सख्त कर दिया है। अब टैक्स सिस्टम में ज्यादा डेटा-आधारित जांच होगी और हर लेनदेन की बेहतर ट्रैकिंग की जाएगी। खासकर क्रिप्टोकरेंसी, डिजिटल मनी और CBDC (Central Bank Digital Currency- डिजिटल रुपया) को भी रिपोर्टिंग सिस्टम में शामिल कर लिया गया है। इसका मतलब है कि अब इनसे जुड़े ट्रांजैक्शन पर सरकार की नजर और ज्यादा मजबूत होगी।

डिजिटल और क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर पैनी नजर

नए इनकम टैक्स रूल 2026 (Income-tax Rules 2026) का मकसद साफ है, जहां जरूरत हो वहां राहत देना (जैसे EV और HRA) और जहां जरूरी हो, वहां निगरानी बढ़ाना। इसका मतलब है कि डिजिटल और क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर सरकार अपनी नजर और पैनी करने जा रही है। (S -cnbctv18)

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,