फोटो गैलरी

Hindi News बजट 2019 अंतरिम बजट: कुछ महीने के लिए खर्च का इंतजाम, सरकार नहीं ले सकती नीतिगत फैसले

अंतरिम बजट: कुछ महीने के लिए खर्च का इंतजाम, सरकार नहीं ले सकती नीतिगत फैसले

मोदी सरकार शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेगी जो स्वतंत्रता के बाद 15वां अंतरिम बजट (Interim budget) होगा। देश में अब तक 14 बार अंतरिम बजट पेश किए जा चुके हैं। लेखानुदान मांग या मिनी बजट अंतरिम बजट...

 अंतरिम बजट: कुछ महीने के लिए खर्च का इंतजाम, सरकार नहीं ले सकती नीतिगत फैसले
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Fri, 01 Feb 2019 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

मोदी सरकार शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेगी जो स्वतंत्रता के बाद 15वां अंतरिम बजट (Interim budget) होगा। देश में अब तक 14 बार अंतरिम बजट पेश किए जा चुके हैं।

लेखानुदान मांग या मिनी बजट
अंतरिम बजट को वोट ऑन अकाउंट कहा जाता है। इसे लेखानुदान मांग और मिनी बजट कहा जाता है। वोट ऑन अकाउंट के जरिए सीमित अवधि के लिए सरकार के जरूरी खर्च को मंजूरी मिलती है। जिस साल लोकसभा चुनाव होता है, उस साल सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करती है। 

बजट 2019: जानें कौन हैं पीयूष गोयल, 1 फरवरी को पेश करेंगे अंतरिम बजट 

कुछ महीने के लिए खर्च का इंतजाम
तकनीकी रूप से अंतरिम बजट चुनावी साल में कुछ महीनों तक देश को चलाने के लिए खर्चों का इंतजाम करने की औपचारिकता है। नई सरकार बनाने के लिए जो समय होता है, उस अवधि के लिए अंतरिम बजट संसद में पेश किया जाता है। इसमें सरकारी योजनाएं आदि का इंतजाम का बजट होता है।

नीतिगत फैसले नहीं लिए जाते
इस बजट में कोई भी ऐसा फैसला नहीं किया जाता है जिसमें ऐसे नीतिगत फैसले हों जिसके लिए संसद की मंजूरी लेनी पड़े या फिर कानून में संशोधन की जरूरत हो। अंतरिम बजट की परंपरा है कि इसमें डायरेक्ट टैक्स, जिसमें इनकम टैक्स शामिल है, उसमें बदलाव नहीं किया जाता।

बजट 2019 : सरकार 16 फीसदी बढ़ा सकती है ग्रामीण कल्याण पर अपना खर्च

इरादे जाहिर कर सकती है
अंतरिम बजट के भाषण के दौरान हालांकि सरकार आगे के अपने इरादों को जाहिर कर सकती है। वह बता सकती है कि जब पूर्ण बजट पेश होगा, तो वह किन-किन योजनाओं को लेकर आएगी, हालांकि, इस दौरान वह किसी नई योजना की घोषणा भी नहीं कर सकती है। 

कई बार हुई बड़ी घोषणाएं
- पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। चिदंबरम ने अंतरिम बजट के दौरान मोबाइल हैंडसेट और स्कूटर बाइक, छोटी कारों और एसयूवी में एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की थी।.
- एनडीए सरकार के अंतरिम बजट में जसवंत सिंह ने प्रत्यक्ष कर में बदलाव की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने आयकर संरचना में किसी तरह का बदलाव नहीं किया था।.
- यशवंत सिन्हा ने अंतरिम बजट पेश किया। इसमें सरकारी कंपनियों में 20 फीसदी तक विनिवेश का ऐलान किया गया। 

 

Budget 2019 Live Updates: पीयूष गोयल आज पेश करेंगे अंतरिम बजट

प्रमुख अंतरिम बजट
- 1948 में देश का पहला अंतरिम बजट आरके षणमुखम चेट्टी ने पेश किया। 
- 1951 का अंतरिम बजट सीडी देशमुख ने पेश किया। देशमुख आरबीआई के गवर्नर भी थे। 
- 1962 में मोरारजी देसाई ने अंतरिम बजट पेश किया
- 1967 में एक बार फिर मोरारजी देसाई ने अंतरिम बजट पेश किया। 
- 1998 में यशवंत सिन्हा ने अंतरिम बजट पेश किया।
- 2009 में प्रणब मुखर्जी ने अंतरिम बजट पेश किया। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें