फोटो गैलरी

Hindi News बजट 2018 बजट अब तकबजट अब तक: कौन थे गणतंत्र भारत के दूसरे वित्तमंत्री सी.डी. देशमुख

बजट अब तक: कौन थे गणतंत्र भारत के दूसरे वित्तमंत्री सी.डी. देशमुख

स्वतंत्र भारत के तीसरे और गणतंत्र भारत के दूसरे वित्तमंत्री सी.डी. देशमुख यानि चिन्तामणि द्वारकानाथ देशमुख भारतीय सिविल सर्वेंट थे जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का पहला भारतीय...

बजट अब तक: कौन थे गणतंत्र भारत के दूसरे वित्तमंत्री सी.डी. देशमुख
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Thu, 18 Jan 2018 09:54 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्र भारत के तीसरे और गणतंत्र भारत के दूसरे वित्तमंत्री सी.डी. देशमुख यानि चिन्तामणि द्वारकानाथ देशमुख भारतीय सिविल सर्वेंट थे जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का पहला भारतीय गवर्नर बनाया गया था। ब्रिटिश राज ने उन्हें सर की उपाधि दी थी। इसके पश्चात् उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारत के तीसरे वित्त मंत्री के रूप में भी सेवा की। 

उन्होंने बतौर वित्तमंत्री 1950 से लेकर 1956 तक अपनी सेवाएं दी। उसी दौरान वह नई दिल्ली में एनसीएईआर यानि नेशनल काउंसिल ऑफ एपलाइड इकोनॉमिक रिसर्च के संस्थापक सदस्य भी बने। भारत का पहला स्वतंत्र इकोनॉमिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट की स्थापना 1956 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तरफ से की गई थी। केन्द्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद सी.डी. देशमुख ने 1956 से 1961 तक यूजीसी के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया। वह 1962 से 1967 तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें