दुबई दौरे में मोहन यादव को मिले ₹53,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे के दौरान, मध्य प्रदेश ने वैश्विक निवेशकों से ₹53,000 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्त किया। हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाओं की चर्चा की गई, जिससे राज्य की आर्थिक विकास दर को और बढ़ाने की उम्मीद है।

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे के तीसरे दिन वैश्विक निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकों में मध्य प्रदेश के लिए ₹53,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। बैठकों में हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी पर चर्चा हुई।

AIM Investment Awards 2026 में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) को ‘Winner Asia’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यूएई के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायौदी ने पुरस्कार प्रदान किया।

बड़े निवेश प्रस्तावों पर चर्चा

राणा होल्डिंग्स ने मध्य प्रदेश में 2,000 मेगावाट का सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो, 200 मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र, 50 मेगावाट का AI डेटा सेंटर, 30,000 एमटीपीए क्रिटिकल मिनरल्स रिकवरी एवं रीसाइक्लिंग कॉम्प्लेक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने में रुचि दिखाई। प्रस्तावित परियोजनाओं में करीब ₹35,200 करोड़ का निवेश संभावित है।

NIDI Services DMCC/SCNELL के निवेशकों ने करीब 1.5 से 2 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग ₹18,000 करोड़ के निवेश से 50 मेगावाट की Sovereign AI Factory स्थापित करने की अवधारणा प्रस्तुत की, जिसे भविष्य में 100 मेगावाट से अधिक तक बढ़ाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने GEMS Education, Crescent Group, PureHealth, Sharaf Group, Choithrams, DP World, BeauMerc Corporation, West Zone, KGK Group, Vistas Media Capital और VFS Global के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। चर्चा में शिक्षा, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, रत्न एवं आभूषण, मीडिया, गेमिंग और पर्यटन पर जोर रहा।

शारजाह और दुबई में साझेदारी पर जोर

डॉ. यादव ने Sharjah Chamber of Commerce and Industry के चेयरमैन अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस से मुलाकात की और शारजाह के निवेशकों को GIS-2027 में भाग लेने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने BEEAH की स्थिरता और नवाचार सुविधाओं का दौरा किया। यहां सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Emaar Properties के संस्थापक मोहम्मद अलअब्बार से मुलाकात में इंदौर स्थित Emaar Continental City परियोजना का उल्लेख करते हुए शहरी परियोजनाओं, टाउनशिप, हॉस्पिटैलिटी और इंदौर-पिथमपुर-उज्जैन विकास कॉरिडोर में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।

‘Invest in Madhya Pradesh’ सत्र में डॉ. यादव ने कहा कि राज्य 11 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक विकास दर के साथ भारत के प्रमुख ग्रोथ इंजन में उभरा है। उन्होंने कृषि, फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स, AI, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, हरित ऊर्जा और पर्यटन में अवसर बताए तथा जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाले GIS-2027 में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

राज्य की निवेश नीतियां बेहद अनुकूल हैं।

Dakshita Ojha

लेखक के बारे में

Dakshita Ojha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsब्रांड स्टोरीज़ न्यूज़दुबई दौरे में मोहन यादव को मिले ₹53,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव