खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Dakshita Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

खटीमा में शहीदों को नमन कर सीएम धामी ने उनके परिजनों को किया सम्मानित।

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उनके पिता, सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी जी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वयं कैंटीन से खरीदारी कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

धामी ने स्वयं को “सैनिक पुत्र” बताते हुए कहा कि उन्हें सेना और सैनिक परिवारों की जरूरतों का भलीभांति अहसास है, और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना दिया।

Dakshita Ojha

लेखक के बारे में

Dakshita Ojha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।