पंजाब में HPCL का निवेश बढ़ेगा, रिफाइनरी और बायोगैस परियोजनाओं पर जोर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रस्तावित निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पंजाब में HPCL का निवेश बढ़ेगा, रिफाइनरी और बायोगैस परियोजनाओं पर जोर

पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कंपनी ने राज्य में रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस क्षेत्रों में अपने निवेश का विस्तार करने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अपनी रणनीतिक स्थिति, बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण निवेशकों की पसंद बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पारदर्शी और सुविधाजनक कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में HPCL-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) की बठिंडा स्थित परियोजनाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई। कंपनी दूसरी पीढ़ी की बायोफ्यूल तकनीक पर काम कर रही है और राज्य में बायोगैस परियोजनाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बायोगैस और बायोफ्यूल परियोजनाएं कृषि अवशेषों के बेहतर प्रबंधन में भी सहायक होंगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में मदद मिलेगी।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने निवेश प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए कई सुधार किए हैं। उन्होंने बताया कि फास्ट ट्रैक पंजाब सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगों को समयबद्ध सेवाएं और अनुमतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विस्तार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि निवेश रोजगार सृजन और विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा पंजाब सरकार राज्य को निवेश और उद्योग के लिए अग्रणी गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

Dakshita Ojha

लेखक के बारे में

Dakshita Ojha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।