अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के दीक्षांत समारोह में 1030 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के 14वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में 1030 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा उपाधियां प्रदान की गईं।

डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में अपना 14वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। समारोह में कुल 1030 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू, Chief Minister रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद शामिल हुए। विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
कुलपति प्रोफेसर अनु सिंह लाठर ने बताया कि इस वर्ष 331 विद्यार्थियों को स्नातक, 640 को स्नातकोत्तर, 48 को पीएचडी तथा 11 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि पीएचडी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 72.92 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर छात्राओं की हिस्सेदारी 62.62 प्रतिशत रही। इसे उन्होंने उच्च शिक्षा में लैंगिक समानता की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता बताया।
समारोह में व्यवसाय प्रशासन, अर्थशास्त्र, विधि, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, फिल्म अध्ययन, दृश्य कला और महिला एवं जेंडर अध्ययन समेत कई विषयों में उपाधियां दी गईं।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विद्यार्थियों से तकनीक और नवाचार का उपयोग सामाजिक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए करने की अपील की। वहीं Chief Minister रेखा गुप्ता ने विद्यार्थियों से विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने सामाजिक न्याय और समानता आधारित मूल्यपरक शिक्षा पर जोर देते हुए कौशल विकास और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। साथ ही सभी उपाधियां तुरंत डिजिलॉकर पर अपलोड की गईं। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मानसिक स्वास्थ्य, कृषि-व्यवसाय और उद्यमिता से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी प्रदर्शित किए।
लेखक के बारे में
Dakshita Ojhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


