यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, शिक्षा के सफर में आपके साथ
शिक्षा केवल किताबों के पन्नो तक सीमित होना नहीं, बल्कि एक अनंत यात्रा है।

शिक्षा केवल किताबों के पन्नो तक सीमित होना नहीं, बल्कि एक अनंत यात्रा है। एक ऐसी यात्रा जो आंखों में बसे सपनों को वास्तविकता का आकार देती है, जो उम्मीदों को उड़ान देती है और जीवन को अर्थ प्रदान करती है। जैसा कि लियनार्डो दि विंसी ने कहा था, “सीखना कभी भी मन को थकाता नहीं है।” यही विश्वास यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का भी है इसीलिए इस सीखने और सिखाने की प्रक्रिया में हम निरंतर लगे हुए हैं।
साल 1998, एक असाधारण सोच की शुरुआत का साल, जब यूनाइटेड ग्रुप ने अपने कदम बढ़ाए, तब यह केवल एक संस्थान की स्थापना नहीं थी, बल्कि उन अनगिनत युवाओं के सपनों को संवारने का एक दृढ़ संकल्प था, जिनकी आंखों में कुछ कर गुजरने की चमक थी। यह वह समय था जब देश को तकनीकी रूप से सक्षम हाथों की जरूरत थी, और इसी आवश्यकता को समझते हुए इस संस्थान ने कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा। समय के साथ यह कारवां बढ़ता गया, और प्रयागराज व ग्रेटर नोएडा की धरती पर आठ प्रतिष्ठित संस्थानों के रूप में अपने सपनों का विस्तार करता गया। यहां दी जाने वाली शिक्षा केवल डिग्रियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया, उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनके जीवन को एक नई पहचान दी।
2021 में इस यात्रा में नया अध्याय लिखा गया जब यूनाइटेड ग्रुप के तहत यूनाइटेड यूनिवर्सिटी की शुरूआत हुई। जो केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का एक जीवंत संगम बनकर उभरा। यहां कला विज्ञान, कॉमर्स, कानून, प्रबंधन, कृषि, जनसंचार कंप्यूटर विज्ञान, होटेल मैनेजमेंट और फैशन डिजाइनिंग की शिक्षा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ दी जाती है। यहां विद्यार्थी केवल पढ़ते नहीं, बल्कि खुद को पहचानते हैं, अपने भीतर छिपी संभावनाओं को खोजते हैं और नेतृत्व की राह पर आगे बढ़ते हैं।
वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर आयोजित कार्यशालाएं और कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। यह प्रयास विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करता है और उन्हें दुनिया के बदलते परिदृश्य को समझने में मदद करता है।आज जब दुनिया तेजी से बदल रही है, जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता, संवर्धित और आभासी वास्तविकता जैसी तकनीकें नए आयाम गढ़ रही हैं, तब यूनाइटेड यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों को केवल कौशल, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए ही प्रतिबद्ध नहीं है बल्कि उनमें लीडरशिप क्षमता भी विकसित कर रहा है जिससे आने वाले समय में अपने-अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर सकें।
वेबसाइट :
अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है।
लेखक के बारे में
Sonam Tripathiलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


