प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक गढ़ रहा द सनराइज़ जूनियर स्कूल

Brand Post
Follow us on Google News
share

हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे की शिक्षा की शुरुआत ऐसे माहौल में हो, जहां वह सिर्फ किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि जीवन को समझने, महसूस करने और सीखने की कला भी विकसित कर सके। क्योंकि बचपन के शुरुआती साल ही वह समय होते हैं, जब व्यक्तित्व की नींव रखी जाती है। 

प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक गढ़ रहा द सनराइज़ जूनियर स्कूल

शुरुआती साल मस्तिष्क विकास में अहम

जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास होता है। इस महत्वपूर्ण समय में सही पोषण, देखभाल और अन्य गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास की मजबूत नींव रखती हैं।यही सोच लेकर देहरादून के कैनाल रोड, इंदर बाबा मार्ग पर स्थापित द सनराइज़ जूनियर स्कूल ने प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नया और सार्थक मानक स्थापित किया है। द सनराइज़ जूनियर स्कूल इसपर खास ध्यान देता है। यही वह उम्र होती है, जब बच्चा दुनिया को समझना शुरू करता है, सवाल पूछता है, कल्पनाएं करता है और अपने आसपास की चीज़ों से जुड़ना सीखता है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए द सनराइज़ जूनियर स्कूल ने अपने शैक्षणिक ढांचे को इस तरह तैयार किया है कि बच्चों की प्राकृतिक जिज्ञासा बनी रहे और वे सीखने को एक रोमांचक यात्रा की तरह महसूस करें।

प्ले बेस्ड लर्निंग

यहां पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ खेल-आधारित शिक्षण (प्ले बेस्ड लर्निंग) को विशेष महत्व दिया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे बच्चे खेलते हुए सबसे बेहतर सीखते हैं। जब वे किसी चीज़ को छूते हैं, महसूस करते हैं, प्रयोग करते हैं और अपने अनुभवों से समझते हैं, तब सीखना उनके लिए स्वाभाविक बन जाता है। द सनराइज़ जूनियर स्कूल इसी सिद्धांत को अपनाते हुए बच्चों को ऐसा वातावरण देता है, जहां हर गतिविधि सीखने का हिस्सा होती है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान

द सनराइज़ जूनियर स्कूल में यहां शिक्षा केवल अक्षर और अंक सीखने तक सीमित नहीं है। स्कूल बच्चों के संपूर्ण विकास पर ध्यान देता है। भाषा विकास, पढ़ना-लिखना, अंकों की समझ, रचनात्मक सोच, सामाजिक और भावनात्मक विकास, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और शारीरिक विकास इन सभी पहलुओं को संतुलित रूप से पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

आज के समय में भावनात्मक विकास उतना ही महत्वपूर्ण है जितना बौद्धिक विकास। द सनराइज़ जूनियर स्कूल इस बात को गहराई से समझता है। इसलिए यहां बच्चों को अपनी भावनाओं को पहचानने, व्यक्त करने और दूसरों की भावनाओं को समझने की सीख भी दी जाती है। इससे उनमें आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और बेहतर सामाजिक व्यवहार विकसित होता है।

स्कूल की एक खास विशेषता इसकी छोटी कक्षाएं हैं। कम बच्चों वाली कक्षाओं में हर बच्चे को व्यक्तिगत ध्यान मिल पाता है। हर बच्चा अलग होता है उसकी सीखने की गति, उसकी रुचियां और उसकी समझने की क्षमता भी अलग होती है। द सनराइज़ जूनियर स्कूल इस व्यक्तिगत भिन्नता का सम्मान करता है और उसी के अनुसार बच्चों को सीखने में मार्गदर्शन देता है। यह व्यक्तिगत दृष्टिकोण बच्चों को अपने भीतर की क्षमता पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है।

बच्चों की जरूरत के मुताबिक इन्फ्रास्ट्रक्चर

स्कूल का बुनियादी ढांचा भी पूरी तरह बच्चों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सुरक्षित और आकर्षक परिसर, बच्चों के अनुकूल कक्षाएं, गतिविधि आधारित सीखने की जगहें और स्वच्छ वातावरण ये सब मिलकर बच्चों को एक सहज और सकारात्मक अनुभव प्रदान करते हैं।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सुरक्षा को भी यहां सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बहुत आवश्यक होता है, ताकि वे बिना डर और झिझक के सीख सकें। द सनराइज़ जूनियर स्कूल इस दिशा में पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ काम करता है।

प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षक

यहां के प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षक स्कूल की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि बच्चों के मार्गदर्शक, प्रेरक और भावनात्मक सहयोगी भी होते हैं।

द सनराइज़ जूनियर स्कूल की टीम बच्चों के साथ संवेदनशीलता और धैर्य के साथ काम करती है, ताकि हर बच्चा अपने आपको महत्वपूर्ण महसूस करे।

दिनचर्या और अनुशासन पर विशेष ध्यान

स्कूल में नियमित दिनचर्या और अनुशासन को भी सहज तरीके से बच्चों के जीवन का हिस्सा बनाया जाता है। एक तय तालमेल बच्चों में सुरक्षा की भावना और आत्मनिर्भरता विकसित करता है। इससे वे धीरे-धीरे अपनी जिम्मेदारियों को समझना और निभाना सीखते हैं।

द सनराइज़ जूनियर स्कूल का मूल दर्शन यह है कि शिक्षा का केंद्र बच्चा होना चाहिए। हर निर्णय, हर गतिविधि और हर योजना इसी सोच के साथ बनाई जाती है कि वह बच्चे के विकास में कैसे सहायक होगी।

आज जब शिक्षा की दुनिया तेजी से बदल रही है, ऐसे में द सनराइज़ जूनियर स्कूल यह साबित कर रहा है कि मजबूत शुरुआत ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

द सनराइज़ जूनियर स्कूल में बचपन को समझा जाता है, संवारा जाता है और एक उज्ज्वल कल के लिए मजबूत आधार दिया जाता है। यहां सीखना सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक खूबसूरत यात्रा है।

पता: इंदर बाबा मार्ग, कैनाल रोड, देहरादून info@thesunrisejuniorschool.com

फोन : +91 73512 20009, +91 73512 70009

(अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)

Sonam Tripathi

लेखक के बारे में

Sonam Tripathi

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।