Hindi Newsब्रांड पोस्ट न्यूज़Sarkar Diagnostics: Committed to modern technology, accurate testing, and patient-centered services.
सरकार डायग्नोस्टिक्स : आधुनिक तकनीक, सटीक जांच और रोगी-केंद्रित सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध

सरकार डायग्नोस्टिक्स : आधुनिक तकनीक, सटीक जांच और रोगी-केंद्रित सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध

संक्षेप:

सरकार डायग्नोस्टिक्स एक प्रतिष्ठित डायग्नोस्टिक केंद्र है, जो आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से सटीक एवं विश्वसनीय जांच सेवाएं प्रदान करता है। रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण और ऑनलाइन रिपोर्ट सुविधा इसे स्वास्थ्य जांच का भरोसेमंद नाम बनाती है।

Jan 30, 2026 01:21 pm ISTBrand Post
share Share
Follow Us on

आज के समय में जब सटीक और समय पर चिकित्सा जांच किसी भी इलाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बन चुकी है, ऐसे में सरकार डायग्नोस्टिक्स ने अपनी गुणवत्ता, भरोसे और समर्पित सेवाओं के बल पर एक विशिष्ट पहचान बनाई है। डॉ. एस.एस. सरकार के नेतृत्व में यह संस्थान न केवल लखनऊ बल्कि उत्तर भारत के प्रमुख डायग्नोस्टिक केंद्रों में शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 1989 में हुई स्थापना

सरकार डायग्नोस्टिक्स की स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी। डॉ. सरकार ने बहुत सीमित संसाधनों के साथ इस संस्थान की शुरुआत की, लेकिन उनकी दूरदर्शिता, मेहनत और चिकित्सा के प्रति समर्पण ने इसे एक अत्याधुनिक और विश्वसनीय डायग्नोस्टिक ब्रांड बना दिया। आज यह केंद्र हजारों मरीजों की पहली पसंद बन चुका है।

पद्मश्री से सम्मानित हैं डॉ. एस.एस. सरकार

डॉ. एस.एस. सरकार ने अपना एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिससे उनकी विशेषज्ञता और अनुभव और मजबूत हुआ। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया, जो उनकी उपलब्धियों का प्रमाण है।

सेंटर पर अत्याधुनिक जांच की सुविधाएं उपलब्ध

सरकार डायग्नोस्टिक्स में सभी प्रमुख और आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और कार्डियक जांच से जुड़ी विस्तृत सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इनमें शामिल हैं:

*ब्लड टेस्ट और बायोकेमिस्ट्री जांच

*हार्मोन, कैंसर मार्कर और इम्यूनोलॉजी टेस्ट

*माइक्रोबायोलॉजी और हिस्टोपैथोलॉजी

*एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और डिजिटल इमेजिंग

*सीटी स्कैन और एमआरआई

*ईसीजी, ईको और टीएमटी जैसी हृदय जांच सेवाएं

इन सभी जांचों में आधुनिक मशीनों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाता है, जिससे रिपोर्ट की सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है।

रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण

SW

सरकार डायग्नोस्टिक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसका पेशेंट - सेंट्रिक एप्रोच है। यहां मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाती है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, डिजिटल रिपोर्ट एक्सेस, समय पर रिपोर्ट डिलीवरी और सहयोगी स्टाफ जैसी सुविधाएं मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाती हैं।

डॉ. सरकार का मानना है कि केवल जांच करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि मरीज को उसकी स्थिति के बारे में सही मार्गदर्शन देना भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ यहां हर मरीज को व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है।

सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन

सरकार डायग्नोस्टिक्स केवल एक व्यावसायिक संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाला संगठन भी है। सरकार वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सस्ती एवं नि:शुल्क जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को यह संस्थान लगातार मजबूत करता आ रहा है।

विश्वास और गुणवत्ता है पहचान

तीन दशकों से अधिक समय में सरकार डायग्नोस्टिक्स ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और सेवा के उच्च मानक स्थापित किए हैं। यही कारण है कि आज डॉक्टरों और मरीजों दोनों के बीच यह संस्थान पूरी तरह विश्वसनीय माना जाता है।

डॉ. एस.एस. सरकार के नेतृत्व में सरकार डायग्नोस्टिक्स आधुनिक तकनीक, अनुभवी टीम और मानवीय संवेदनाओं का ऐसा संगम है, जो स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है। यह संस्थान न केवल बीमारियों की पहचान करता है, बल्कि बेहतर और स्वस्थ भविष्य की दिशा में मरीजों का मार्गदर्शन भी करता है।

वेबसाइट : https://drsarkar.in/

अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है।

Neeraj Shankar

लेखक के बारे में

Neeraj Shankar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।