काकादेव में RS Institute के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
RS Institute ने एक बार फिर अपने शानदार परिणामों से यह साबित कर दिया है कि काकादेव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणामों की बात हो, तो उसका नाम अग्रणी संस्थानों में लिया जाता है।

संस्थान की सफलता में जुड़ा नया अध्याय
JEE Main 2026 (Session-2) के परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान के अनुसार, इस वर्ष JEE Main 2026 में कई छात्रों ने बेहतरीन ऑल इंडिया रैंक और शानदार पर्सेंटाइल हासिल किए। इनमें धीरज सिंह ने AIR 4247 के साथ 99.74 पर्सेंटाइल, आर्यन राठौर ने AIR 3361 के साथ 99.80 पर्सेंटाइल, विदित सिंह ने AIR 2127 के साथ 99.87 पर्सेंटाइल, शुभम अग्रवाल ने AIR 759 के साथ 99.95 पर्सेंटाइल और अनुराग दीक्षित ने AIR 934 के साथ 99.94 पर्सेंटाइल हासिल कर संस्थान की सफलता में नया अध्याय जोड़ा।
इसके साथ ही प्राणवी शुक्ला (AIR 4264, 99.74 पर्सेंटाइल), अर्वित परिहार (AIR 7328, 99.53 पर्सेंटाइल) और अविरल सचान (AIR 9428, 99.21 पर्सेंटाइल) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान ने बताया कि इस वर्ष 150 से अधिक विद्यार्थियों ने 93 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर कर सफलता का परचम लहराया है।
JEE Advanced 2025 और NEET 2025 में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन
केवल JEE Main ही नहीं, बल्कि JEE Advanced 2025 में भी संस्थान का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। वहीं NEET 2025 में संस्थान के छात्र सुरेश कुमार यादव ने AIR 390 हासिल कर कानपुर में पहला स्थान प्राप्त किया। सुरेश ने 720 में से 601 अंक हासिल कर यह दिखाया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन का मेल सफलता की गारंटी बन सकता है।
क्या है संस्थान की सफलता का मूलमंत्र ?
संस्थान के निदेशक ने बताया कि RS Institute की सफलता का मूल मंत्र हैअनुभवी फैकल्टी, मजबूत अकादमिक प्लानिंग, नियमित टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत मार्गदर्शन। यही वजह है कि वर्षों से यह संस्थान IIT-JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों और अभिभावकों की पहली पसंद बना हुआ है।
नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ
अब नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। IIT-JEE और NEET बैच 28 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहे हैं, जबकि फाउंडेशन बैच 1 मई 2026 से प्रारंभ होंगे। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि उन्हें उनके सपनों के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाना है।
काकादेव के शैक्षणिक माहौल में RS Institute ने अपनी मेहनत, परिणाम और विश्वास के दम पर एक अलग पहचान बनाई है और यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र यहां से अपने सपनों को नई उड़ान देते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
www.rsiitinstitute.com
info@rsiitinstitute.com
117/N/79, Avon Market, Kakadeo, Kanpur - 208025
( अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)
लेखक के बारे में
Sonam Tripathiलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


