जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मिल रहा गुणवत्तापूर्ण उपचार

Brand Post
Follow us on Google News
share

पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रहा है।

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मिल रहा गुणवत्तापूर्ण उपचार

पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रहा है। अस्पताल में कैंसर उपचार, ओपन हार्ट सर्जरी, कार्डियक केयर, क्रिटिकल केयर सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख कम करना पड़ रहा है। अस्पताल में हृदय रोगों से संबंधित विभिन्न जटिल उपचार और सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां ओपन हार्ट सर्जरी, वाल्व रिप्लेसमेंट, बायपास सर्जरी तथा अत्याधुनिक आईसीयू सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। हाल के दिनों में अस्पताल में कई सफल हार्ट सर्जरी की गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

imag1

कैंसर मरीजों को भी मिल रहा बेहतर उपचार

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए जांच, परामर्श और उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। अस्पताल का प्रयास है कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता : मनोज सिसोदिया

जीएस यूनिवर्सिटी के उप निदेशक मनोज सिसोदिया ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आधुनिक तकनीकों और अनुभवी डॉक्टरों के सहयोग से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अस्पताल में और भी अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में स्थापित हो रहे नए आयाम : डॉ. अंकित शर्मा

जीएस यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. अंकित शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जीएस यूनिवर्सिटी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। मरीजों को बेहतर उपचार, आधुनिक मशीनें और अनुभवी डॉक्टर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

भविष्य में होगा स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े।

अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है।

Sonam Tripathi

लेखक के बारे में

Sonam Tripathi

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।